Toyota Innova Crysta vs Toyota Innova Hycross: किसकी मंथली EMI सबसे कम है? खरीदने से पहले जान लें

Updated:
विज्ञापन

Toyota Innova Crysta vs Toyota Innova Hycross (Pic: Toyota:

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस में से कौन सी कार EMI पर लेना आपके लिए किफायती होगा? दोनों के इंजन, फीचर्स और EMI की तुलना यहां देखें.

विज्ञापन

वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा अपनी बड़ी फैमिली रेंज के लिए जानी है भारत में इसकी सबसे पॉपुलर कारों में से दो टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross) हैं. इनोवा हाइक्रॉस का प्रीमियम इटीरेशन इनोवा क्रिस्टा से ज्यादा है. एक तरफ जहां क्रिस्टा एक स्ट्रॉंग रियर-व्हील ड्राइव डीजल कार है जो लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी है, तो वहीं दूसरी ओर हाइक्रॉस एक मॉडर्न, फ्रंट व्हील-ड्राइव मोनोकोक पेट्रोल और मजबूत हाइब्रिड मॉडल है, जिसका एसयूवी जैसा लुक लग्जरी और हाई माइलेज पर फोकस करता है. यदि आपने भी दोनों में से किसी एक को खरीदने का मन बनाया है और इसे EMI पर लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं किसकी मंथली ईएमआई सबसे कम है.

विज्ञापन

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा Vs टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस: EMI कंपैरिजन 

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के बीच मंथली EMI कंपैरिजन करने के लिए हमने दोनों मॉडलों के बेस और टॉप-एंड ट्रिम्स वेरिएंट को शामिल किया है. सभी मॉडल और उसके रिलेटेड वेरिएंट्स के लिए लोन अमाउंट को एक्स शोरूम का प्राइस का 100 प्रतिशत माना गया है. इसमें ब्याज रेट 9.5 पर्सेंट और लोन पूरा करने का टेन्योर 60 महीने यानि 5 साल रखा है. 

मॉडलवेरिएंटलोन राशि (100% एक्स-शोरूम कीमत)ब्याज दरलोन अवधिमंथली EMI
Toyota Innova CrystaGX (7-सीटर)₹19.72 लाख9.5%60 महीने₹41,416
ZX (7-सीटर)₹26.63 लाख9.5%60 महीने₹55,928
Toyota Innova HycrossG FLT (7-सीटर)₹18.70 लाख9.5%60 महीने₹39,273
Hybrid ZX(O)₹31.84 लाख9.5%60 महीने₹66,870

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा Vs टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस: मंथली EMI के बीच अंतर 

कैलकुलेशन के हिसाब से, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के वेरिएंट के आधार पर मंथली EMI 41 हजार 416 रुपये से लेकर 55 हजार 928 रुपये के बिच है. वहीं, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के वेरिएंट्स के आधार पर महीने की EMI 39,273 रुपये से लेकर 66,820 रुपये के बिच है. हालांकि, यह ईएमआई कई फैक्टर्स पर डिपेंड करती है. इन फैक्टर्स में डाउन पेमेंट की राशि, लिए गए लोन का अमाउंट, ब्याज रेट और टेन्योर शामिल हैं. 

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा Vs टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस: इंजन 

इनोवा क्रिस्टा में कंपनी की ओर से 2393cc का 2.4 लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है. यह इंजन 3400 rpm पर 159 bhp की पावर और 1400-2800 rpm पर 343 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

वहीं, इनोवा हाइक्रॉस में 1987cc का 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर TNGA पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. यह इंजन हायर वेरिएंट में 183 ps की पावर और 188 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक सीवीटी (e-CVT) ट्रांसमिशन मिलता है. 

ये भी पढ़ें:Kia Sonet vs Kia Seltos: कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर? कीमत, माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी में जानिए पूरा फर्क



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola