BMW की नई X1 LWB की बुकिंग हुई शुरू, 21 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें क्या होगा खास
BMW X1 LWB (फोटो: press.bmwgroup.com)
BMW X1 LWB की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू हो गई है. इसे 21 अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह SUV स्टैंडर्ड X1 से ज्यादा लंबी और स्पेसियस होगी. इसमें कई प्रीमियम फीचर्स के साथ चीन वाला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है.
BMW India अपनी नई X1 Long Wheelbase (LWB) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है. कंपनी ने इस SUV की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है. कस्टमर्स इसे देशभर में मौजूद BMW की डीलरशिप के जरिए बुक कर सकेंगे. इसके अलावा BMW की वेबसाइट पर जाकर भी इस कार के लिए अपनी जानकारी दे सकते हैं.
खास बात यह है कि नई BMW X1 LWB का प्रोडक्शन भारत में ही BMW Group के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा. अब अगर आप इस SUV को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. कंपनी इसे 21 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं इस कार की खूबियों के बारे में.
BMW X1 LWB: डाइमेंशन
BMW X1 LWB को स्टैंडर्ड X1 के मुकाबले ज्यादा बड़ा और ज्यादा स्पेसियस बनाया गया है. इसकी लंबाई 4,616mm, चौड़ाई 1,845mm और ऊंचाई 1,641mm है. वहीं, इसका व्हीलबेस 2,802mm का है. यानी रेगुलर X1 की तुलना में यह SUV 116mm ज्यादा लंबी है, जबकि दोनों पहियों के बीच की दूरी यानी व्हीलबेस 110mm बढ़ गया है. इसकी ऊंचाई भी 11mm ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Mahindra BE 7 इलेक्ट्रिक SUV, BE 6 से ज्यादा स्टाइलिश है मॉडल
BMW X1 LWB: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो BMW ने X1 LWB के लुक में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. इसमें पहले की तरह स्लिम LED हेडलैंप और टेल-लैंप, बड़ी BMW किडनी ग्रिल और स्पोर्टी लो-स्लंग क्रॉसओवर प्रोफाइल देखने को मिलती है. चीन में मिलने वाले मॉडल में 19-इंच अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जबकि कस्टमर्स 20-इंच व्हील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. हालांकि, भारत में BMW इसे 18-इंच व्हील्स के साथ पेश कर सकती है. कंपनी स्टैंडर्ड X1 और iX1 LWB में भी छोटे व्हील्स देती है.
BMW X1 LWB: फीचर्स
इसमें 10.7 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, पावर्ड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. कार में डिजिटल की, Harman Kardon का प्रीमियम साउंड सिस्टम, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी और ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हो सकता है.
BMW X1 LWB: पावरट्रेन
BMW India ने अभी तक X1 LWB के भारत आने वाले मॉडल के फाइनल स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, चीन में बिकने वाली X1 LWB में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. कस्टमर्स इसे फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव, दोनों ऑप्शन में चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का टॉप मॉडल Z8L कितना खास? जानें इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










