नया हेलमेट खरीदने का प्लान है? ये 5 मॉडल बन सकते हैं बेस्ट चॉइस, सेफ्टी और स्टाइल का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Updated:
विज्ञापन

best bike helmets in india (Pic: Studds, Axore & SMK)

बाइक चलाते समय सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है और एक अच्छा हेलमेट आपकी जान बचा सकता है. यहां हम आपको देश के 5 सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद हेलमेट्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट चॉइस हो सकते हैं.

विज्ञापन

बाइक चलाते समय सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है और एक अच्छा हेलमेट आपकी जान बचा सकता है. मार्केट में कई तरह के हेलमेट उपलब्ध हैं, लेकिन सही हेलमेट वही है जो सुरक्षा के साथ-साथ आपको आराम और स्टाइलिश लुक भी दे. यहां देश के 5 सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद हेलमेट्स के बारे में बताएंगे, जो हर बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट चॉइस हो सकते हैं.

Axor Apex: स्पोर्टी लुक और डबल सुरक्षा

अगर आपको स्पोर्टी लुक और हाई-स्पीड राइडिंग पसंद है, तो Axor Apex आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह हेलमेट भारत के ISI और यूरोप के ECE सुरक्षा मानकों को पूरा करता है. इसमें आपको डबल वाइजर मिलता है, जिससे दिन में धूप से बचाव होता है. रात के समय क्लियर वाइजर से रास्ता साफ दिखता है. इसका एंटी-फॉग सिस्टम धुंध में भी विजिबिलिटी बनाए रखता है. इसकी कीमत 5 हजार रुपये से शुरू हो जाती है.

किसके लिए बेस्ट: स्पोर्टी लुक्स और हाईवे राइडिंग के शौकीनों के लिए।

SMK Typhoon: लंबी राइड्स के लिए आरामदायक

अगर आप अक्सर लंबी दूरी की यात्रा या हाईवे पर राइडिंग करते हैं, तो SMK Typhoon आपके सफर को आसान बना देगा. इसमें लेटेस्ट ECE 22.06 सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिलता है. तेज हवा के दबाव को कम करने के लिए इसका एयरोडायनामिक डिजाइन बहुत काम आता है. इसके अंदर लगी पैडिंग बहुत सॉफ्ट है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी सिर दर्द नहीं होता.

ये भी पढ़ें: अब बाइक राइडिंग होगी और स्टाइलिश, रंग बदलने वाला हेलमेट लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

किसके लिए बेस्ट: टूरिंग और लंबी राइड्स करने वालों के लिए.

Steelbird SBH-17 Robot: कम बजट में स्टाइलिश चॉइस

कम बजट में एक मजबूत और देखने में बढ़िया हेलमेट चाहिए, तो Steelbird का यह मॉडल काफी मशहूर है. यह ISI मार्क के साथ आता है और इसका आउटर शेल काफी मजबूत प्लास्टिक से बना है. इसका डिजाइन काफी रोबोटिक और मॉडर्न है, जो युवाओं को बहुत पसंद आता है. यह वजन में हल्का है, जिससे शहर में रोज चलाना आसान रहता है.

किसके लिए बेस्ट: ऑफिस या कॉलेज जाने वाले रोजाना के राइडर्स के लिए.

Studds Ninja Elite: शहर के ट्रैफिक के लिए सुविधाजनक

Studds भारत का एक बहुत ही पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है. Ninja Elite एक फ्लिप-अप हेलमेट है. इसका मतलब है कि आप जरूरत पड़ने पर इसके फ्रंट हिस्से को ऊपर उठा सकते हैं. ट्रैफिक में रुकने पर या किसी से बात करने के लिए आपको पूरा हेलमेट उतारने की जरूरत नहीं पड़ती. यह बेहद टिकाऊ और उपयोग में आसान है.

ये भी पढ़ें: देश का पहला Carbon Fiber हेलमेट लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और क्या है खासियत

किसके लिए बेस्ट: ट्रैफिक में डेली कम्यूट करने वाले लोगों के लिए.

LS2 Stream II: इंटरनेशनल सेफ्टी और प्रीमियम अनुभव

LS2 एक प्रीमियम इंटरनेशनल ब्रांड है. इसका Stream II हेलमेट सुरक्षा के मामले में सबसे आगे है. इसमें बेहतरीन वेंटिलेशन मिलता है, जिससे अंदर हवा का बहाव अच्छा रहता है और पसीना कम आता है. इसकी लेजर-कट पैडिंग चेहरे पर सही फिट बैठती है. तेज रफ्तार में भी यह सिर को पूरी सुरक्षा देता है.

किसके लिए बेस्ट: स्पोर्ट्स बाइक और सुरक्षा से समझौता न करने वालों के लिए.

कौन-सा हेलमेट चुनें?

हेलमेट खरीदते समय हमेशा अपने सिर के सही साइज का ध्यान रखें. अगर आपका बजट कम है तो Studds या Steelbird चुनें. अगर आप ज्यादा सुरक्षा और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं तो Axor, SMK या LS2 आपके लिए सही ऑप्शन रहेंगे.


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola