देश का पहला Carbon Fiber हेलमेट लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और क्या है खासियत
Ignyte Carbon Fiber Helmet (Image: X/PlusPointIndia & ChatGPT)
Steelbird ने पेश किया है भारत का पहला कार्बन फाइबर हेलमेट, Ignyte Carbon Fyber. यह हेलमेट एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है. जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस.
इंडिया की सड़कों पर रोजाना काफी सारी बाइक्स दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिसमें कई बार जान भी गंवानी पड़ती है. इन एक्सीडेंट्स में अधिकतर वो लोग शामिल होते हैं, जिनके सर में हेलमेट नहीं रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए राइडर्स सेफ्टी के लिए हेलमेट बनाने वाली कंपनी Steelbird का प्रीमियम ब्रांड Ignyte ने नया हेलमेट लॉन्च किया है, जो कार्बन फाइबर के साथ आया है. यह बाइकर्स के लिए कितना सेफ है और क्या कीमत है. आइए इसके बारे में सबकुछ हम आपको बताते हैं.
प्रीमियम हेलमेट मार्केट में हुआ लॉन्च
भारतीय मार्केटों में स्टीलबर्ड की तरफ से प्रीमियम हेलमेट के तौर पर Ignyte के Carbon Fyber हेलमेट को लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी की ओर से यह देश का पहला हेलमेट बनाया गया है, जिसका निर्माण कार्बन फायबर से किया गया है. इस हेलमेट को फुल और हाफ दोनों के साथ Ignyte ने ऑफर किया है. कार्बन फायबर हेलमेट को IGN-10, IGN-14 और IGN-16 सीरीज में लाया गया है.
Carbon Fyber हेलमेट की कीमत कितनी है?
Ignyte Carbon Fyber की स्टार्टिंग प्राइस 14,999 रुपए है. वहीं, आप यदि इसका टॉप वेरिएंट लेना चाहेंगे, तो उसके लिए 19,999 रुपए देने पड़ेंगे. इस प्राइस में आपको 3 साल की सर्विस वारंटी भी कंपनी की ओर से ऑफर की जा रही है. इसमें स्मोक वाइजर भी एड होगा.
राइडर्स के लिए Ignyte Carbon Fyber है खास
इस हेलमेट का निर्माण करने वाली कंपनी की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि Carbon Fyber के मेन पार्ट में एक एडवांस्ड एक्सपैंडेड पॉलीप्रोपाइपलिन लाइनर है, जिसमें केवलर का सपोर्ट भी किया गया है. यह बेहतरीन एनर्जी एब्जॉर्प्शन राइडिंग के दौरान कई बार सड़कों पर झटकों को सहने की क्षमता और अच्छी लाइफ की मजबूती प्रदान करता है. वैसे तो नॉर्मल ESP लाइनर के उलट, EPP टेक्नोलॉजी में इलास्टिक मेमोरी होती है, जिसके चलते यह हल्के झटकों के बाद भी अपने रियल शेप में वापस आ जाता है. इतना ही नहीं, हेलमेट के पूरे यूज के दौरान बेस्ट सेफ्टी देता है.
Ignyte Carbon Fyber कैसे तैयार किया गया है?
स्टीलबर्ड हाईटेक इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर कशिश कपूर ने बताया है कि कंपनी कार्बन फायबर सीरीज ऐसे प्रीमियम हेलमेट बनाने के विजन को दर्शाती है, जिसके अंदर वर्ल्ड क्लास सेफ्टी, एडवांस मटेरियल और जबरदस्त आर्ट का मिश्रण है. हर हेलमेट को इनोवेशन, लाइट वेट के साथ बेस्ट परफॉर्मेंस और राइडर की सेफ्टी पर खास नजर रखते हुए इन-हाउस डिजाइन और मैन्युफैकचर किया गया. इस कार्बन फायबर हेलमेट लॉन्च के साथ हम इंडियन बाइक्स राइडर्स को ऐसे प्रोडक्ट देने के क्षेत्र में ऐसा कदम उठा रहे हैं, जो ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके. इसके अलावा सेफ्टी और परफॉर्मेंस को सबसे टॉप पर रखे.
Ignyte Carbon Fyber सेफ्टी के मामले में कैसा है?
Ignyte Carbon Fyber सेफ्टी के मामले में भी राइडर को सबसे आगे रखता है. फुल रेंज ISI और DOT दोनों सर्टिफिकेशन के साथ ड्यूल होमोलोगेटेड है, जो राइडर्स को पूरे वर्ल्ड में माने जाने वाले सुरक्षा मानकों का भरोसा दिलाती है.
ये भी पढ़ें: 10 साल पुरानी Bajaj बाइक में भी भरवा सकते हैं E20 पेट्रोल? कंपनी ने दिया सीधा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










