100km रेंज और 9 गियर वाली ई-साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स
AMG Petronas E-Bicycle (Pic: N+ Bikes)
मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी शानदार AMG इलेक्ट्रिक साइकिल रेंज लॉन्च कर दी है. EMotorad के साथ मिलकर पेश की गई ये ई-बाइक्स 100 किमी तक की रेंज और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती हैं. जानें इनके वेरिएंट्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स.
लग्जरी कार बनाने वाली दुनिया की मशहूर कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी नई मर्सिडीज AMG पेट्रोनास इलेक्ट्रिक साइकिल (AMG Electric Bicycle) रेंज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे भारत में ई-बाइक बनाने वाली EMotorad के साथ साझेदारी में पेश किया है. प्रीमियम लुक और स्पोर्टी डिजाइन वाली यह ई-साइकिल बेहद एडवांस फीचर्स से लैस है, जिसे भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी ने इसका रेंज 100 किलोमीटर बताया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
100 KM की रेंज और पावरफुल मोटर
इन ई-बाइक्स में 250W का रियर हब मोटर दिया गया है. राइडर्स अपनी पसंद के हिसाब से कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस राइडिंग मोड चुन सकते हैं. इनकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है. कंपनी का दावा है कि एक बार पूरा चार्ज होने पर यह साइकिल 100 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकती है.
9-स्पीड गियर और प्रीमियम हार्डवेयर
इस ई-साइकिल में 5.5-इंच फुल-कलर इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कस्टम वन-पीस हैंडलबार के साथ जोड़ा गया है. इसमें 6061 एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और फोर्क्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए Tektro हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और Pirelli टायर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: कूट-कूट कर फीचर्स भरे हैं इन 5 सस्ते इलेक्ट्रिक साइकिलों में, कम खर्च में उठा लें इलेक्ट्रिक राइड का मजा
एडवांस फीचर्स और सेफ्टी किट
इस ई-बाइक में 5.5 इंच का फुल-कलर डिस्प्ले दिया गया है. मजबूती के लिए इसमें एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें टेक्ट्रो के हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, पिरेली के टायर्स, लाइट-सेंसिंग हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं. इसके अलावा इमरजेंसी स्थिति में यह SMS भेजने में भी सक्षम है. ग्राहकों को इसके साथ स्मार्ट ब्लूटूथ हेलमेट भी मिलता है.
ये भी पढ़ें: EMotorad की नयी इलेक्ट्रिक साइकिल, दमदार रेंज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
कीमत और वेरिएंट्स
| मॉडल | कीमत |
| City Edition | ₹4.20 लाख |
| Track Edition | ₹5.70 लाख |
| Rallye Edition | ₹7.60 लाख |
इस रेंज के बेस मॉडल सिटी एडिशन की कीमत 4.20 लाख रुपये तय की गई है. इसके ट्रैक एडिशन को 5.70 लाख रुपये में पेश किया गया है. वहीं इसके सबसे टॉप वेरिएंट यानी रैली एडिशन की कीमत 7.60 लाख रुपये रखी गई है. इन साइकिलों की बिक्री देशभर में चुनिंदा मर्सिडीज बेंज डीलरशिप के जरिए की जाएगी.
भारत में होगी असेंबलिंग और मिलेंगे तीन मॉडल
मर्सिडीज बेंज की इस खास इलेक्ट्रिक साइकिल रेंज को भारत में ही असेंबल किया जाएगा. इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी ने बाजार में तीन अलग-अलग वेरिएंट उतारे हैं. इनमें सिटी एडिशन, ट्रैक एडिशन और रैली एडिशन शामिल हैं. ये तीनों ही मॉडल अलग-अलग राइडिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए