Kia Carnival, Sonet या Syros खरीदने का है प्लान? ₹1.50 लाख तक आया डिस्काउंट, फटाफट देखें सितंबर 2026 में मिलने वाले ये ऑफर्स
Kia Cars Discounts September 2026 (Pic: Kia)
सितंबर 2026 में किआ अपने खरीदारों के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई है. कार्निवल, कैरेंस क्लेविस, सोनेट और सिरोस जैसी कारों पर भारी छूट का मौका पाएं. जानें कौन-सी कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.
किआ ने इस सितंबर में खरीदारों के लिए कई शानदार ऑफर की घोषणा की है. ये स्कीम कैश ऑफर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी इंसेंटिव और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में दी जा रही हैं. सबसे आकर्षक डील कार्निवल और कारेंस क्लेविस MPV रेंज पर मिल रही है. किआ का यह डिस्काउंट 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक मान्य रहेंगे.
Kia Carnival: सितंबर 2026 के ऑफर
बेनीफिट्स: ₹1.50 लाख तक

भारत में कोरियन ब्रांड की फ्लैगशिप MPV कार्निवल पर इस महीने 1.50 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. यह सिर्फ किआ कार्निवल के 2026 मॉडल (MY26) पर लागू है, जिसमें 1 लाख रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. किआ कार्निवल का सिर्फ एक ही वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 59.65 लाख रुपये है.
Kia Carens Clavis: सितंबर 2026 के ऑफर
बेनीफिट्स: ₹1.20 लाख

MY25 कारेंस क्लेविस के चुनिंदा पेट्रोल-डीजल वेरिएंट पर इस महीने 70,000 रुपये का कैश ऑफर और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है. खरीदार 30,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव भी ले सकते हैं. कुल मिलाकर MY25 कारेंस क्लेविस पर 1.20 लाख रुपये तक के बेनिफिट लिए जा सकते हैं.
वहीं, MY26 कारेंस क्लेविस के चुनिंदा वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है. इसमें 10,000 रुपये का कैश ऑफर, 20,000 रुपये का लॉयल्टी इंसेंटिव, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल है. किआ कारेंस क्लेविस की कीमत 11.39 लाख रुपये से 20.00 लाख रुपये के बीच है.
ये भी पढ़ें: 7 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये 4 प्रीमियम हैचबैक, एक में तो मिलता है डीजल इंजन भी, देखें कीमत-खासियत
Kia Carens Clavis EV: सितंबर 2026 के ऑफर
बेनीफिट्स: ₹55,000 तक

सितंबर 2026 में कारेंस क्लेविस EV पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 15,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर मिल रहा है. यह बेनिफिट केवल MY26 गाड़ियों पर दिए जा रहे हैं, जिनकी कुल वैल्यू 55,000 रुपये तक होती है. किआ कारेंस क्लेविस EV की कीमत 18.04 लाख रुपये से 25.00 लाख रुपये तक है.
Kia Sonet: सितंबर 2026 के ऑफर
बेनीफिट्स: ₹50,000 तक

इस महीने किआ सोनेट (MY26) खरीदने वाले ग्राहक कुल 50,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. वेरिएंट के आधार पर 15,000 रुपये का कैश ऑफर और 15,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट स्कीम दी जा रही है. इसके अलावा 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट या 15,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव भी शामिल है. किआ सोनेट की कीमत 7.41 लाख रुपये से 13.80 लाख रुपये के बीच है.
ये भी पढ़ें: Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV
Kia Syros: सितंबर 2026 के ऑफर
बेनीफिट्स: ₹35,000 तक

सिरोस (MY26) का पेट्रोल-डीजल वेरिएंट खरीदने वालों को 15,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जाएगा. वे 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर या स्क्रैपेज बेनिफिट भी चुन सकते हैं. इस तरह सिरोस पर कुल डिस्काउंट 35,000 रुपये का बनता है. किआ सिरोस की शुरुआती कीमत 8.42 लाख रुपये है जो 15.00 लाख रुपये तक जाती है.
Kia Carens: सितंबर 2026 के ऑफर
बेनीफिट्स: ₹35,000 तक

MY26 किआ कारेंस के नॉन-CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट या 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. सिरोस की तरह कारेंस के ग्राहक भी इस महीने 35,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. किआ कारेंस का सिर्फ एक ही वेरिएंट आता है, जिसकी कीमत 11.12 लाख रुपये है.
डिस्क्लेमर: ऑफर और बेनिफिट अलग-अलग शहरों के हिसाब से बदल सकते हैं और यह गाड़ियों के स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं. सटीक जानकारी और सही डिस्काउंट जानने के लिए खरीदारों को अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए