अब बाइक राइडिंग होगी और स्टाइलिश, रंग बदलने वाला हेलमेट लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
STUDDS का कलर बदलने वाला हेलमेट (Image: STUDDS)
Studds ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए न्यू ट्रूपर ट्रेल हेलमेट लॉन्च किया है. खास बात यह है कि इसका एक वेरिएंट रंग बदलने वाली तकनीक के साथ आता है. जानिए इसकी कीमत और एडवेंचर-रेडी फीचर्स.
देश की पॉपुलर टू-व्हीलर्स हेलमेट बनाने वाली कंपनी स्टडस एक्सेसरीज लिमिटेड (Studds) ने गहेलू मार्केट में अपने पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी करते हुए न्यू ट्रूपर ट्रेल हेलमेट लॉन्च किया है. यह हेलमेट कंपनी की फ्लैगशिप ट्रूपर मॉड्यूलर सीरीज का सातवां और सबसे मॉडर्न ग्राफिक एडीशन है. यह हेलमेट खासतौर से एडवेंचर एंड ट्रेल-राइडिंग इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ है, जिसमें शार्प ज्योमेट्रिक लाइन्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें सबसे गौर करने वाली खासियत ब्लैक ग्रे/कैमेलियन ब्लू वेरिएंट है, जिसमें फर्स्ट टाइम कलर शिफ्ट यानि रंग बदलने वाली तकनीक दी गई है. इस टेक्निक से हेलमेट देखने के अनुसार कलर चेंज करता है. आइए इसकी कीमत और खासियत जानते हैं.
रंग बदलता है यह हेलमेट
इस वेरिएंट में खास कलर शिफ्टिंग पेंट दिया गया है, जो लाइट और देखने के एंगल के हिसाब से ब्लर और टील रंग में बदलता दिखाई देता है. बता दें, कि Tropper सीरीज में पहली बार इस तरह की फिनिश दी गई है. इस टेक्निक के आने से सड़क पर चलते समय हेलमेट का रंग बदलता हुआ नजर आएगा.
ट्रूपर ट्रेल हेलमेट की कीमत और खासियत
Studds कंपनी की नई ट्रूपर ट्रेल हेलमेट की शुरुआती कीमत 2,125 रुपये है. इस हेलमेट में नए ट्रेल ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी ज्यादा शार्प और ज्योमेट्रिक है. यह हेलमेट ISI (BIS) और DOT से प्रमणित है. इसके अलावा इसमें हाई इम्पैक्ट-ABS आउटर शेल और EPS लाइनर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है. यह एक फुल-फेस फ्लिप-अप (मॉड्यूलर) हेलमेट है. यह रोजाना यूज और टूरिंग करने वाले राइडर्स के बढ़िया ऑप्शन है.
ट्रूपर ट्रेल हेलमेट की बनावट कैसी है?
इस हेलमेट में हाइपोएलर्जेनिक रिपलेसेबल लाइनर और क्विक रिलीज होने वाली वाइकर मेकेनिज्म मिलता है. इसकी बनावट डेली इस्तेमाल के लिए काफी वर्सेटाइल बनाती है. इसे यूवी-रेसिस्टेंट पेंट फिनिश मिला है, जिससे लंबे समय तक धूप में रहने के बावजूद भी कलर कम नहीं पड़ेगा. स्टीललेस स्टील बकल और क्विक रिलीज चीन स्ट्रैप इसे यूज के लिए ईजी और सुरक्षित बनाते हैं.
ट्रूपर ट्रेल हेलमेट सेफ्टी के मामले में कैसा?
कंपनी के दावे के अनुसार, ट्रूपर सबसे ज्यादा मजबूत मॉड्यूलर हेलमेट रेंज में से एक है और ट्रेल एडीशन के साथ उन राइडर्स का ध्यान खींचता है, जो स्टाइल और सुरक्षा दोनों का मिश्रण खोजते हैं. यह हेलमेट कुल 6 अलग-अलग कलर के साथ आती है. इसे ग्लॉस और मैट फिनिश में पेश किया गया है. मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइजों के साथ यह हेलमेट बिक रही है.
ये भी पढ़ें: देश का पहला Carbon Fiber हेलमेट लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और क्या है खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए