टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Mahindra BE 7 इलेक्ट्रिक SUV, BE 6 से ज्यादा स्टाइलिश है मॉडल
Mahindra BE 7 Spotted during Testing (Pic: Insta/teamcardelight)
Mahindra की आने वाली BE 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है. इस बार इसके प्रोडक्शन-स्पेक्स डिजाइन की झलक मिली है. जानें कैसी हो सकती है ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी.
महिंद्रा की आने वाली BE 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. जिससे इसके प्रोडक्शन-स्पेक्स डिजाइन की झलक दिखी है. हालांकि, टेस्टिंग के समय यह कार पूरी तरह से कवर नजर आई है, लेकिन नई झलक से एक्सटीरियर डिटेल्स की जानकारी सामने आई है. महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज को विस्तार करने की तैयारी कर रही है. ब्रांड की इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज में BE 7, BE 6 से ऊपर पोर्टफोलियो में आएगी. बीई 6 के कूपे-बेस्ड डिजाइन के मुकाबले, बीई 7 का बॉडी स्टाइल अधिक सीधा है, जो केबिन स्पेस और प्रैक्टिकली पर ज्यादा फोकस करने के संकेत है.
Mahindra BE 7 का डिजाइन आया सामने
- टेस्टिंग के दौरान देखा गया है कि इस इलेक्ट्रिक कार में सामने की ओर एंगुलर प्रोजेक्टर-स्टाइल हेडलैंप्स शामिल हैं, जिनमें पार्किंग सेंसर फ्रंट बंपर में इंटीग्रेटेड है. वहीं, फॉग लैंप बंपर के निचले हिस्से में है, बोनट को रिलेटिवली अधिक मजबूत डिजाइन दिया गया है.
- गाड़ी के साइड प्रोफाइल कई प्रोडक्शन-ओरीएंटेड एलीमेंट्स दिखाई देते हैं, जिनमें फ्रेमलेस दरवाजे, फ्लश फिटेड डोर हैंडल्स और बड़े ब्लैक अलॉय व्हील्स शामिल हैं. BE 7 के रूफ की ऊंचाई, BE 6 की तुलना में काफी अधिक है, इसे ज्यादा कन्वेंशियल एसयूवी लुक देती है.
- टेस्ट मॉडल में पीछे की तरफ वर्टिकल में लगे LED टेललैंप के साथ-साथ रियर वाइपर और वाशर भी है, जिन्हे पीछे स्पॉइलर के नीचे छिपाई गई है. टेलगेट पर नंबर प्लेट लगाने की जगह दी गई है, जबकि कुल मिलाकर पीछे का डिजाइन ओवरऑल साफ-सुथरा दिखता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का टॉप मॉडल Z8L कितना खास? जानें इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं
Mahindra BE 7 केबिन में भरपूर फीचर्स की उम्मीद
- महिंद्रा की ओर से Mahindra BE 7 के इंटीरियर फीचर्स का कोई खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि, यह उम्मीद है कि यह एसयूवी नए कंपनी के नए मॉडल के साथ-साथ कई तकनीकों और फीचर्स ला सकती है.
- एक्सपेक्टेड इक्युपमेंट्स में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं. इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले एड एंड्रॉयड ऑटो, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और ADAS भी मिल सकते हैं.
- सेफ्टी पैकेज में महिंद्रा इसमें 6-एयरबैग्स दे सकती है. हालांकि, इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसका आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV500 चलाते हैं? अपग्रेड के लिए ये 5 SUVs हो सकती हैं सबसे बेहतरीन विकल्प, बजट से लेकर लग्जरी तक शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










