Mahindra Scorpio N Facelift का टॉप मॉडल Z8L कितना खास? जानें इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं
Mahindra Scorpio N Facelift (Photo: Mahindra)
Mahindra Scorpio N Facelift का टॉप-स्पेक Z8L वेरिएंट फीचर्स और सेफ्टी के मामले में काफी खास है. इसमें 12.3-इंच स्क्रीन, 540-डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 4WD जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Mahindra ने हाल ही में Scorpio N Facelift को लॉन्च किया है. इसमें डिजाइन में मामूली बदलाव के साथ नया और ज्यादा प्रीमियम डैशबोर्ड दिया गया है. Scorpio N Facelift को कुल सात वेरिएंट में पेश किया गया है. ऐसे में अगर आप एक ऐसी दमदार SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें शानदार फीचर्स के साथ 4WD की पावर भी मिले, तो Scorpio N का टॉप-स्पेक Z8L वेरिएंट आपके लिए खास हो सकता है. आइए जरा डिटेल में जानते हैं कि Z8L वेरिएंट में हमें क्या-क्या खास देखने को मिलता है.
Mahindra Scorpio N Facelift: एक्सटीरियर
- Mahindra ने Scorpio N Facelift के डिजाइन में बहुत ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है. सामने की तरफ बड़ी ग्रिल, LED टेललैंप्स और स्कॉर्पियन की पूंछ से इंस्पायर्ड LED DRLs पहले जैसे ही नजर आते हैं. ग्रिल पर दिए गए क्रोम इंसर्ट और बीच में लगा Mahindra का ट्विन-पीक लोगो मिल जाता है.
- साइड प्रोफाइल की बात करें तो Z8L ट्रिम में नए डिजाइन के डुअल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा रूफ रेल्स और विंडो लाइन पर लगा क्रोम इंसर्ट भी ध्यान खींचता है, जो पीछे की तरफ जाकर स्कॉर्पियन की पूंछ जैसा डिजाइन बनाता है.
- पीछे भी वर्टिकल डिजाइन वाले बड़े टेललैंप्स, साइड से खुलने वाला टेलगेट और इंटीग्रेटेड स्पॉयलर पहले की तरह मौजूद हैं. वहीं, बंपर के निचले हिस्से में दिया गया सिल्वर इंसर्ट SUV के रियर लुक में थोड़ा प्रीमियम फील जोड़ता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा
Mahindra Scorpio N Facelift: इंटीरियर
- Scorpio N Facelift के अंदर सबसे पहले आपका ध्यान इसके बड़े फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर जाएगा. इसके साथ ही पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है.
- Scorpio N Facelift के Z8S वेरिएंट से 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है, जबकि इसके निचले वेरिएंट्स में 8-इंच की यूनिट मिलती है. वहीं, 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी केबिन की खासियतों में से एक है.
- डैशबोर्ड के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. इंफोटेनमेंट स्क्रीन के ठीक नीचे पतले AC वेंट्स दिए गए हैं. इसके अलावा ब्लैक और ब्राउन का डुअल-टोन इंटीरियर और सेंटर कंसोल पर दी गई सिल्वर फिनिश केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाती है.
Mahindra Scorpio N Facelift: फीचर्स
- इसके टॉप-स्पेक Z8L वेरिएंट में फीचर्स की कोई कमी नहीं है. इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है.
- इसके अलावा 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट में 65W Type-C चार्जिंग पोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन चार्ज करने के लिए कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर भी मिलता है.
- ड्राइवर सीट 6-वे पावर एडजस्टमेंट के साथ आती है और म्यूजिक के शौकीनों के लिए 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम भी दिया गया है.
Mahindra Scorpio N Facelift: सेफ्टी फीचर्स
- Scorpio N Facelift Z8L में 540-डिग्री कैमरा मिलता है. इस कैमरे की मदद से तंग सड़कों पर गाड़ी को मोड़ना और संकरी जगहों पर पार्क करना काफी आसान हो जाता है.
- इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, 10 सेफ्टी और असिस्टेंस फंक्शन वाला Level-2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Mahindra Scorpio N Facelift: कीमत
| वेरिएंट | पेट्रोल MT | पेट्रोल AT | डीजल MT | डीजल AT | डीजल MT 4WD | डीजल AT 4WD |
| Z8L (7-सीटर) | ₹21.31 लाख | ₹22.87 लाख | ₹21.99 लाख | ₹23.49 लाख | ₹24.25 लाख | ₹25.49 लाख |
| Z8L (6-सीटर) | ₹21.69 लाख | ₹23.05 लाख | ₹22.47 लाख | ₹23.80 लाख | - | - |
Mahindra Scorpio N Facelift: पावरट्रेन
| फीचर | 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल mStallion | 2.2-लीटर डीजल mHawk |
| पावर | 203 PS | 175 PS तक |
| टॉर्क | 380 Nm तक | 400 Nm तक |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT | 6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT |
| ड्राइवट्रेन | RWD | RWD / 4WD |
ये भी पढ़ें: 540-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS से लैस हुई नई Scorpio N, जानें सेफ्टी में और क्या-क्या हुआ बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










