540-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS से लैस हुई नई Scorpio N, जानें सेफ्टी में और क्या-क्या हुआ बदलाव

Updated:
विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट (फोटो: mahindra.com)

2026 Mahindra Scorpio N में सेफ्टी को और मजबूत किया गया है. SUV के टॉप वेरिएंट में 540-डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

Mahindra ने 2026 के लिए अपनी पॉपुलर Scorpio N को अपडेट किया है. इस बार कंपनी ने SUV के टॉप वेरिएंट्स की सेफ्टी में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा सेफ हो गई है. लेकिन इन अपडेट्स में आखिर क्या खास है और Scorpio N के सेफ्टी पैकेज में क्या-क्या बदला है? आइए, आसान शब्दों में जानते हैं 2026 Scorpio N में मिले नए सेफ्टी फीचर्स के बारे में.

सेफ्टी के मामले में महिंद्रा ने क्या-क्या जोड़ा?

  • 2026 Mahindra Scorpio N में सबसे खास अपडेट 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा है. इसकी मदद से कार के आसपास का एरिया ज्यादा आसानी से देखा जा सकता है. इससे पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाना आसान हो जाता है.
  • Scorpio N में अब Level-2 ADAS भी दिया गया है. हालांकि, यह फीचर सिर्फ टॉप-स्पेक Z8L वेरिएंट में मिलेगा. ADAS के लिए कार में आगे की तरफ रडार और कैमरे लगाए गए हैं.
  • हाईवे पर ड्राइविंग को और आसान बनाने के लिए इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) भी दिया गया है, लेकिन यह फीचर सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल में मिलेगा. 
  • इसके अलावा लेन डिपार्चर वार्निंग (Lane Departure Warning) और लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो कार को लेन से बाहर जाने से रोकने में मदद करते हैं.
  • 2026 Mahindra Scorpio N में 540-डिग्री कैमरा भी मिलता है. यह नॉर्मल 360-डिग्री कैमरे से एक कदम आगे है. इसमें ‘ट्रांसपेरेंट बोनट’ व्यू मिलता है. इससे ड्राइवर को गाड़ी के ठीक सामने और नीचे का रास्ता भी साफ दिखाई देता है.
  • इसके साथ ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी दिया गया है. जैसे ही ड्राइवर इंडिकेटर देता है, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर बगल वाली लेन का कैमरा व्यू दिखाई देने लगता है.
  • टॉप वेरिएंट में आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? जानें किसपर होगी कितनी बचत

स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

  • नई Scorpio N में कंपनी ने पुराने मॉडल में मिलने वाले मजबूत सेफ्टी फीचर्स को बरकरार रखा है. इसमें ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल्ड कंट्रोल और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. 
  • बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX माउंट भी सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
  • Scorpio N के हर वेरिएंट में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं. यानी अचानक ब्रेक लगाने की सिचुएशन में भी गाड़ी को रोकने में बेहतर कंट्रोल मिलता है.

6 एयरबैग सिर्फ Z8 और Z8L वेरिएंट में

नई Scorpio N के टॉप वेरिएंट में भले ही एडवांस ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, लेकिन सेफ्टी के मामले में एक कमी अभी भी देखने को मिलती है. इसमें 6 एयरबैग सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड नहीं किए गए हैं. Z8 और Z8L जैसे ऊंचे वेरिएंट में फ्रंट, साइड और कर्टेन मिलाकर 6 एयरबैग मिलते हैं, लेकिन निचले वेरिएंट में अभी भी ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर के लिए सिर्फ 2 फ्रंट एयरबैग ही दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola