Bentley की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर आया सामने, मिलेंगे फिजिकल बटन और 4 अलग केबिन मोड
बेंटले टॉरकल ईवी (फोटो: Bentley Motors/YouTube)
Bentley ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन कार Torcal EV के इंटीरियर की पहली झलक दिखाई है. इसमें फिजिकल बटन, प्रीमियम कंट्रोल और चार अलग-अलग केबिन मोड मिलेंगे.
Bentley ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार Torcal EV के इंटीरियर की पहली झलक दिखा दी है. कंपनी इस कार को 23 सितंबर को दुनियाभर में पेश करने करेगी. खास बात यह है कि Torcal EV कंपनी की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन कार होगी. Bentley ने नवंबर 2025 में इंग्लैंड के Crewe प्लांट में इस कार को बनाना शुरू कर दिया था. अब बिना देर किए जानते हैं कि इस लग्जरी कार के अंदर क्या-क्या खास देखने को मिलने वाला है.
Torcal के केबिन में मिलेंगे फिजिकल बटन
Bentley ने Torcal के इंटीरियर की पहली झलक दिखाकर यह साफ कर दिया है कि कंपनी पूरी तरह स्क्रीन पर डिपेंड होने के मूड में नहीं है. केबिन में आपको कई जरूरी कामों के लिए फिजिकल बटन और कंट्रोल मिलेंगे. स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर दिए गए इन कंट्रोल्स की मदद से AC, वॉल्यूम और कार को स्टार्ट करने जैसे काम आसानी से किए जा सकेंगे.
सेंटर कंसोल पर मिलेंगे प्रीमियम कंट्रोल
सेंटर कंसोल पर AC को कंट्रोल करने के लिए घुमावदार डिजाइन वाला एक पैनल दिया गया है. यह पैनल इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ जुड़ा हुआ हो सकता है. टेम्परेचर और ब्लोअर के कंट्रोल पर सिल्वर फिनिश और टेक्सचर्ड सरफेस दिया गया है. वहीं, वॉल्यूम के लिए स्क्रॉल व्हील मिलता है, जिससे इसे यूज करना ज्यादा आसान और प्रीमियम फील होता है.
ये भी पढ़ें: Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क
चार मोड में मिलेगा अलग-अलग केबिन एक्सपीरियंस
इस कार की एक दिलचस्प चीज स्टार्ट/स्टॉप बटन के चारों ओर दिया गया रोशनी वाला रोटरी डायल है. यही डायल Bentley के Curation Engine को कंट्रोल करता है. इसमें Bentley, Comfort, Sport और Refresh जैसे चार मोड मिलते हैं.
खास बात यह है कि इन मोड्स का असर सिर्फ कार के चलने के तरीके पर नहीं पड़ता. Bentley के मुताबिक, Curation Engine के जरिए केबिन की लाइटिंग, साउंड और यहां तक कि हवा की क्वालिटी में भी बदलाव किया जा सकता है. यानी हर मोड के साथ कार के अंदर का माहौल भी बदल जाता है.
लेदर, कार्बन फाइबर और वुड फिनिश से सजेगा केबिन
टीजर में कार के इंटीरियर की हल्की रंग की सीटें नजर आ रही हैं, जिन पर Bentley का लोगो कढ़ाई के साथ दिया गया है. सीटों के साथ विंग शेप वाले हेडरेस्ट भी देखने को मिलते हैं. दरवाजों पर फैब्रिक, कार्बन फाइबर और लेदर का यूज किया गया है. वहीं, डैशबोर्ड पर कार्बन फाइबर के साथ लकड़ी की फिनिश दी गई है. गोल डिजाइन वाले स्पीकर, राउंड एयर वेंट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और दरवाजे के फिजिकल लॉक बटन केबिन को और प्रीमियम लुक देते हैं.
ये भी पढ़ें: Fortuner को टक्कर देने वाली MG Majestor हुई महंगी, 1.5 लाख रुपये तक बढ़े दाम, जानें नई कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










