Ather और Simple Energy जल्द लॉन्च करेंगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें क्या-क्या होगा खास

Updated:
विज्ञापन

Ather Konarc electric scooter (Pic: instagram)

इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं? अगले कुछ महीनों में Ather और Simple Energy के नए मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं. जानें कौन-सा स्कूटर आपके लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

यदि आपने हाल ही में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बनाया है, तो यह खबर आपके लिए ही है. अगस्त और सितंबर 2026 के महीने में एथर से लेकर सिंपल एनर्जी जैसी कंपनियां अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही हैं. ऐसे में अगले कुछ महीने खरीदारों को कई ऑप्शन मिलने वाले हैं, क्योंकि ये स्कूटर्स बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होंगे. इसका महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि नए मॉडल के लिए पूरे साल का इंतजार करने के बजाय, खरीदने वालों को जल्द ही एक के बाद एक नए ऑप्शन मिलेंगे. एथर और सिंपल स्कूटरों की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है, जबकि कई का आना बाकी है. आइए देश में आने वाले नए अपडेटेड स्कूटरों के बारे में जानते हैं. 

विज्ञापन

एथर कोणार्क होने जा रहा है लॉन्च 

एथर एनर्जी ने अपने नए कोणार्क स्कूटर के लॉन्च की तारीख 29 अगस्त, 2026 अनाउंस कर दी है, जिससे यह कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला प्रोडक्शन स्कूटर बन जाएगा. इस आर्किटेक्चर को 2kWh और 5kWh तक की बैटरी पैक को सपोर्ट करने के लिए डेवलप किया गया है. जिससे एथर फ्यूचर में इसी आधार पर कई प्रोडक्ट्स बना सकते हैं. कंपनी की ओर से अभी तक पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर इमेज से पता चलता है कि इसमें 7-इंच TFT डिस्प्ले, 14 इंच फ्रंट व्हील और 12 इंच का रियर व्हील मिलने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: 165 km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और AI फीचर्स... E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत

सिंपल अराइव कब होगा लॉन्च?

सिंपल एनर्जी अपने परफॉर्मेंस फोकस्ड स्कूटरों के लाइनअप में एक्सपैंड करते हुए अराइव (Simple Arrive) स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. इसे 2 सितंबर, 2026 को मार्केट में लाया जाएगा. हाल ही में सामने आई तस्वीरों से यह पता चलता है कि इसका डिजाइन सिंपल वन से अधिक प्रैक्टिकल है, जिसमें ट्विन-रियर शॉक एब्जॉर्बर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक और TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि उसके द्वारा डेवलप किए गए नए रेयर-अर्थ फ्री इलेक्ट्रिक मोटर्स का निर्मात इंडिया में किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि अराइव में इस टेक्निक का इस्तेमाल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर

होंडा QC3 कब होगी लॉन्च?

वहीं, होंडा ने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इसमें 3kWh की बैटरी लगाई गई है, जिसकी IDC प्रमाणित रेंज 145 किलोमीटर है. यह रेंज QC1 की 80 किलोमीटर रेंज से काफी अधिक है. इसमें कंपनी की ओर से होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच का TFT डिस्प्ले और सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी है. हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च की तारीख और कीमत का की खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola