19 लाख किमी की रेसिंग से निकला नया इंजन, Triumph ने Moto2 के लिए बदला पूरा गेम
ट्रायंफ मोटो2 रेसिंग होगी और तेज / ट्रायंफ मोटरसाइकिल्स
Triumph ने 2027 Moto2 के लिए नया रेस इंजन पेश किया है. नई पावर यूनिट में करीब 6% ज्यादा पीक पावर, 2 किलो कम वजन और बेहतर टॉर्क के लिए कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं.
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने मोटो2 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नई पीढ़ी के रेस इंजन का खुलासा कर दिया है. यह नया इंजन 2027 सीजन से रेसिंग बाइक को ताकत देगा और मौजूदा इंजन के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत ज्यादा पीक पावर देने के लिए तैयार किया गया है. खास बात यह है कि ज्यादा पावर के साथ इंजन का वजन भी 2 किलोग्राम कम किया गया है. ट्रायम्फ अगले कुछ महीनों में नए इंजन की ट्रैक टेस्टिंग शुरू करेगी, जबकि टीमों के साथ प्राइवेट टेस्टिंग की तैयारी पहले ही चल रही है.
2027 से Moto2 में दिखेगा नया इंजन
ट्रायम्फ 2019 से मोटो2 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एक्सक्लूसिव इंजन सप्लायर है. कंपनी ने पिछले करीब आठ सीजन में रेसिंग से मिले आंकड़ों और राइडर्स के फीडबैक का इस्तेमाल नई पावर यूनिट तैयार करने में किया है. इस दौरान मोटो2 में ट्रायम्फ के इंजन ने करीब 19.26 लाख किलोमीटर की रेसिंग पूरी की है.
कंपनी के मुताबिक इस अनुभव से इंजन के गियरबॉक्स और पावर डिलीवरी में कई सुधार किए गए. ट्रायम्फ इंजन के दौर में मोटो2 में करीब 100 ऑल-टाइम और रेस लैप रिकॉर्ड टूट चुके हैं. अब 2027 से नई पावर यूनिट के साथ इस प्रदर्शन को और आगे ले जाने की तैयारी है.
ज्यादा एयरफ्लो से बढ़ेगी इंजन की ताकत
नए इंजन को ज्यादा पावर देने के लिए ट्रायम्फ ने सिलेंडर में एयरफ्लो बढ़ाने पर खास काम किया है. इसके लिए नई सिलेंडर हेड डिजाइन की गई है. इसमें कम वजन वाला नया वाल्वट्रेन, ज्यादा फ्लो वाले पोर्ट और नया कम्बशन चैंबर शामिल है.
इन बदलावों से इंजन का कंप्रेशन रेशियो बढ़ाने के साथ पूरे आरपीएम रेंज में ज्यादा टॉर्क देने में मदद मिलेगी. कंपनी ने अतिरिक्त पावर और टॉर्क को संभालने के लिए क्रैंककेस और इंजन के अंदर के दूसरे कंपोनेंट्स को भी दोबारा डिजाइन किया है.
पावर बढ़ेगी, वजन 2 किलो घटेगा
नई पावर यूनिट की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ ज्यादा आउटपुट नहीं है. ट्रायम्फ ने इंजन के कुल वजन में करीब 2 किलोग्राम की कमी भी की है. कंपनी का लक्ष्य ज्यादा पावर, बेहतर टॉर्क और कम वजन के जरिए मोटो2 रेसिंग को और तेज बनाना है.
नए इंजन में करीब 6 प्रतिशत ज्यादा पीक पावर मिलने की बात कही गई है. हालांकि, ट्रायम्फ ने अभी इंजन की पूरी तकनीकी जानकारी या अंतिम क्षमता के आंकड़े साझा नहीं किए हैं. कंपनी आने वाले समय में इसकी विस्तृत जानकारी जारी करेगी.
नए इंजन के साथ बदलना पड़ेगा पूरा चेसिस
नई पावर यूनिट का असर सिर्फ इंजन तक सीमित नहीं रहेगा. ज्यादा पावर और बदले हुए इंजन डिजाइन के कारण 2027 के लिए मोटो2 चेसिस निर्माताओं को नए चेसिस विकसित करने होंगे.
खासतौर पर एयर इनटेक की स्थिति और इंजन माउंटिंग पॉइंट्स में बदलाव करना होगा. ट्रायम्फ पिछले 12 महीनों से चेसिस निर्माताओं के साथ इस दिशा में काम कर रही है और उन्हें नए इंजन के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी दी जा रही है.
इसी साल शुरू होगी ट्रैक टेस्टिंग
नए इंजन की टीमों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. प्राइवेट टेस्टिंग पहले से चल रही है और ट्रायम्फ आने वाले महीनों में इसे ट्रैक पर उतारने की तैयारी कर रही है. नए इंजन का ऑन-ट्रैक डेब्यू इसी साल होने की उम्मीद है.
इसके बाद टीमों और चेसिस निर्माताओं को 2027 सीजन की तैयारी के लिए पर्याप्त टेस्टिंग डेटा मिलेगा. ट्रायम्फ को उम्मीद है कि नई पावर यूनिट के साथ मोटो2 में लैप टाइम और कम होंगे और मिडिलवेट रेसिंग का मुकाबला पहले से ज्यादा तेज और करीबी होगा.
Moto2 से MotoGP तक तैयार होते हैं राइडर्स
मोटो2 को लंबे समय से मोटोGP की अगली पीढ़ी के राइडर्स के लिए अहम स्टेज माना जाता है. ट्रायम्फ के इंजन के साथ भी कई राइडर्स ने इस कैटेगरी में अपनी पहचान बनाने के बाद प्रीमियर क्लास का रुख किया है.
नई पावर यूनिट के साथ ट्रायम्फ अब मोटो2 में प्रदर्शन की अगली छलांग लगाने की तैयारी कर रही है. 2027 में ज्यादा पावर और नए चेसिस के साथ होने वाली रेसिंग से न सिर्फ लैप टाइम पर नजर रहेगी, बल्कि यह भी देखना दिलचस्प होगा कि नई तकनीक टीमों की रणनीति और राइडिंग स्टाइल को कितना बदलती है.
ये भी पढ़ें: लेह-लद्दाख ट्रिप के लिए ₹3 लाख से सस्ती 5 शानदार बाइक्स, हर रास्ते पर दमदार
ये भी पढ़ें: Triumph ने अनवील की DGR Edition, बनी है सिर्फ एक पीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










