TVS Jupiter 125 हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत
TVS Jupiter 125 (Pic: TVS)
TVS Jupiter 125 के खरीदारों को बड़ा झटका लगा है. कंपनी ने स्कूटर की कीमतों में 24,000 रुपये तक का इजाफा किया है. जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ोतरी हुई है और यह आपके बजट को कैसे प्रभावित कर सकती है.
यदि आपने हाल ही में टीवीएस जुपिटर 125 खरीदने का प्लान बनाया है, तो यह खबर आपके लिए ही है. कंपनी की ओर से जुपिटर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. TVS Jupiter 125 रेंज की कीमतों में अब 24 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है. इस स्कूटर की फिलहाल शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 81,100 रुपये है. ऐसे में इस महीने नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे कस्टमर्स के लिए यह बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, चाहे आप कोई भी वेरिएंट चुने, उसकी ऑन-रोड कीमत बढ़ जाएगी. इस अपडेट में मैकेनिकल रूप से किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. Jupiter 125 DT SCX के नए कलर ऑप्शन मई, 2026 में लॉन्च होने के बाद यह दूसरी बार है, जब इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं कि किस वेरिएंट पर कितना प्राइस बढ़ा है.
TVS Jupiter 125: किस वेरिएंट पर कितनी कीमत बढ़ी?
- ड्रम अलॉय: टीवीएस जुपिटर 125 ड्रम अलॉय की कीमत 78,700 रुपये से बढ़कर 80,100 रुपये हो गई है. इसके दामों में 2,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह इस लाइनअप की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.
- डिस्क: डिस्क वेरिएंट की कीमत में 2,210 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. पहले इसकी कीमत 83,900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 88,950 रुपये हो चुकी है.
- डीटी डीएक्ससी (DT SXC): इस वेरिएंट की कीमत 86,750 रुपये से बढ़कर 88,950 रुपये हो गई है. पहले से यह 2,200 रुपये महंगा हुआ है.
- स्मार्टएक्सकनेक्ट (SmartXconnect): स्मार्टएक्सकनेक्ट की कीमत अब पहले से 875 रुपये ज्यादा हो गई है. पहले इसकी कीमत 89,060 रुपये थी, जो अब बढ़कर 89,935 रुपये हुई है.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 110 vs TVS Jupiter 110: डेली अप-डाउन वालों के लिए कौन-सा स्कूटर नंबर-1? खरीदने से पहले जानें
Jupiter 125 के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं
TVS Jupiter 125 के मौजूद मॉडल में 124.8 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन और CVT ऑटो ट्रांसमिशन बरकरार है. इस नए रिवीजन में कोई नया फीचर, कलर या हार्डवेयर नहीं जोड़ा गया है. इससे यह साबित होता है कि यह बढ़ोतरी टीवीएस द्वारा किए गए सीधे लागत समायोजन के चलते हुई है, न की एक्स्ट्रा फीचर्स के कारण.
ये भी पढ़ें: TVS Raider, Hunter 350 या Yamaha FZS-Fi V4: कम हाइट वालों के लिए तीनों में से कौन है सबसे बेस्ट ऑप्शन?
खरीदारों के लिए इसका मतलब क्या है?
वर्तमान में जो भी जुपिटर 125 सीसी ऑटोमैटिक स्कूटरों की तुलना कर रहा है, उसे यह पता चलेगा कि होंडा 125 जैसे कंपटिटर की तुलना में इस जुपिटर 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. खरीदारों को खरीदने से पहले नई कीमतों को ध्यान में रखना चाहिए, खासकर उन शहरों में जहां RTO और इंश्योरेंस लागत फाइनल प्राइस को यहां बताई गई एक्स शोरूम कीमत से भी ऊपर लेकर जाती है. जो कस्टमर्स किसी वेरिएंट, मुख्य रूप से ड्रम और डिस्क ट्रिम्स खरीदने का मन बना चुके हैं, जहां कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, उन्हें बुकिंग करने से पहले नजीदीकी डीलरों से अपडेटेड ऑन-रोड प्राइसों की जानकारी लेनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










