ABS वाली बाइक बारिश में क्यों मानी जाती है ज्यादा सेफ? जानें CBS से कितना अलग है सिस्टम

Updated:
विज्ञापन

बारिश में गीली सड़क पर बाइक चलाता हुआ राइडर (फोटो: एआई जनरेटेड)

बारिश में गीली और फिसलन भरी सड़कों पर बाइक चलाते समय ब्रेकिंग सिस्टम का सही होना बेहद जरूरी है. ABS, खासकर Dual-Channel ABS, अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से रोकता है और बाइक का कंट्रोल बनाए रखता है.

विज्ञापन

बारिश के मौसम में सड़कें अक्सर गीली और फिसलन भरी हो जाती हैं. ऐसे में बाइक चलाते समय जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. इसलिए इस मौसम में बाइक का ब्रेकिंग सिस्टम काफी जरूरी हो जाता है. आजकल ज्यादातर बाइक्स में ABS (Anti-lock Braking System) या CBS (Combi Braking System) दिया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि ABS और CBS में क्या अंतर होता है? बारिश में बाइक चलाते समय इनमें से कौन सा सिस्टम ज्यादा मददगार होता है? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं.

ABS बाइक को फिसलने से कैसे बचाता है?

ABS अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के पहियों को लॉक होने से बचाता है. इसमें लगे सेंसर लगातार पहियों की स्पीड पर नजर रखते हैं. जैसे ही सिस्टम को लगता है कि कोई पहिया लॉक होने वाला है, यह खुद ब्रेक का दबाव कम या ज्यादा कर देता है. इससे टायर की सड़क पर पकड़ बनी रहती है, बाइक के फिसलने का खतरा कम होता है और इमरजेंसी में अचानक ब्रेक लगाने पर भी राइडर बाइक को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाता है.

CBS और ABS में कौन ज्यादा बेहतर?

CBS वाली बाइक में जब आप पीछे का ब्रेक दबाते हैं, तो आगे का ब्रेक भी थोड़ा काम करता है. इससे बाइक को रोकते समय ब्रेकिंग ज्यादा बैलेंस रहती है और नॉर्मल राइडिंग में बाइक पर कंट्रोल बेहतर बना रहता है. हालांकि, अचानक तेज ब्रेक लगाने पर CBS पहियों को लॉक होने से नहीं रोक सकता. यही वजह है कि गीली या फिसलन वाली सड़क पर ABS, CBS के मुकाबले ज्यादा सेफ और असरदार माना जाता है.

ये भी पढ़ें: ₹97,335 की Honda SP125 DLX में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें हर फीचर

Dual-Channel ABS क्यों है ज्यादा बेहतर?

बाइक में ब्रेक लगाने पर करीब 70% ब्रेकिंग का काम आगे वाला पहिया करता है. ऐसे में अगर अचानक तेज ब्रेक लगाने पर आगे का पहिया लॉक हो जाए, तो बाइक का कंट्रोल बिगड़ सकता है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है. यहां काम आता है Dual-Channel ABS. यह आगे और पीछे, दोनों पहियों पर ब्रेकिंग को कंट्रोल करता है, जिससे बाइक ज्यादा स्टेबल रहती है. खासकर हाईवे पर फास्ट स्पीड में या बारिश के मौसम में यह फीचर काफी मददगार होता है.

बारिश में ब्रेक और टायर का रखें खास ख्याल

बारिश के मौसम में बाइक चलाते समय ब्रेक और टायरों का ठीक हालत में होना बेहद जरूरी है. इसलिए मॉनसून शुरू होने से पहले ब्रेक पैड, ब्रेक शू और ब्रेक ऑयल जरूर चेक करवा लें. साथ ही, टायरों के ट्रेड यानी उनकी ग्रिप वाली लाइनों को भी ध्यान से देखें. अगर टायर घिस चुके हैं, तो गीली सड़क पर उनकी पकड़ कम हो सकती है और बाइक फिसलने का खतरा बढ़ जाता है. 

वहीं, अगर आपकी बाइक में ड्रम ब्रेक है, तो उसके ब्रेक केबल में सही तरीके से लुब्रिकेशन जरूर करवाएं. इससे ब्रेक आसानी से और सही तरीके से काम करेगा.

ये भी पढ़ें: हेलमेट में जमी गंदगी होगी छूमंतर, बदबूदार स्मेल की समस्या भी खत्म... अपनाएं ये सबसे आसान ट्रिक्स


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola