Maruti Ertiga, Dzire या Wagon R: किस CNG कार को खरीदना रहेगा बेहतर ऑप्शन? जानें सभी मॉडल्स की कीमत और फीचर्स
Maruti Suzuki Ertiga, Dzire & Wagon R (Pic: Maruti Suzuki)
बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच CNG कारें ऑटोमोबाइल मार्केट में धूम मचा रही हैं. अगर आप मारुति अर्टिगा, डिजायर या वैगन आर में से कोई CNG कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. हम आपको इन तीनों मॉडल्स की तुलना, कीमत और फीचर्स के बारे में बताएंगे ताकि आप सही फैसला ले सकें.
बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के कारण देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में सीएनजी कारों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है. बता दें कि सीएनजी कारों में रनिंग कॉस्ट काफी कम आती है. यही वजह है, कि अब कस्टमर्स सीएनजी गाड़ियों की और तेजी से जा रहे हैं. यदि आपने भी हाल ही में कोई सीएनजी कर खरीदने का प्लान बनाया है और आपके दिमाग में मारुति अर्टिगा, डिजायर या फिर वैगन आर है, तो आपके लिए यह खबर है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन-सी कार सबसे बेस्ट हो सकती है. आईओ
Maruti Ertiga CNG मॉडल कैसा है?
आ आपपको यह जानकर हैरानी होगी, कि देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों में मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत बड़ी फैमिली वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है. रिपोर्ट्स के अनुसार सीएनजी में या कर 26 किलोमीटर प्रति ग्राम तक का माइलेज सकती है. अर्टिगा में 1462cc का 4-सिलेंडर, डुअल-जेट, डुअल-VVT, K-सीरीज इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 5500 rpm पर 86.63bhp की ताकत और 4200 rpm पर 121.5nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Maruti K10 Alto खरीदने का बना रहे हैं प्लान? शोरूम जाने से पहले जानें 2 फायदे और 2 नुकसान
Maruti Suzuki Dzire मॉडल कैसा है?
सूची में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की मोस्ट पॉपुलर कारों में से एक Dzire का नाम है, जो फैमिली वालों के लिए एक बेहतर कार मानी जाती है. इसमें 1197cc का 3-सिलेंडर Z712E/K सीरीज पेट्रोल CNG इंजन मिलता है. यह इंजन 5700 rpm पर 69bhp की ताकत और 2900 rpm पर 101.8nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें आपको 9-इंच HD टचस्क्रीन डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, हाइवे ड्राविंग के लिए क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Maruti Brezza के लिए सिरदर्द बनकर आई Tata Nexon Camo, जानें इस नई कार में ऐसा क्या है खास
Maruti Suzuki Dzire Wagon R मॉडल कैसा है?
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki Dzire Wagon R का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये है. यह कार सीएनजी वेरिएंट्स में अपनी अलग पहचान बनाकर रखी है. इसमें आपको 998cc से 1197cc का यूटीलाइज फैक्ट्री फिटेड एस-सीएनजी इंजन मिलता है, जो 3 और 4 सिलेंडर के साथ आता है. यह इंजन 56.7bhp से 67bhp की ताकत और 82.1nm-90nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. इसमें 7 इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉयड ऑटो, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










