TVS Apache RTR 160 खरीदना अब पड़ेगा महंगा, 2V और 4V दोनों मॉडलों की बढ़ी कीमत
TVS Apache RTR 160 (Pic: TVS)
TVS Apache RTR 160 के चाहने वालों के लिए खास खबर है. कंपनी ने हाल ही में RTR 160 2V और 4V दोनों मॉडलों की कीमतों में इजाफा किया है. जानें किस वेरिएंट पर कितने बढ़े दाम और यह आपके बजट को कैसे प्रभावित करेगा.
एक तरफ जहां बजाज कंपनी ने अपनी नई प्लसर एन160 4वी को लॉन्च किया है, जिसमें TFT क्लस्टर और Google Maps मिररिंग के रूप में नए अपडेट मिले हैं. वहीं, दूसरी ओर इस टक्कर देने वाली टीवीएस ने अपने RTR 160 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. यदि आपने भी हाल ही में टीवीएस अपाचे के इस मॉडल को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले इसपर बढ़ी नई कीमत के बारे में जरूर जान लें. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.
Apache RTR 160 की कीमत में बदलाव
TVS अपाचे RTR 160 2V के टक्कर की बाइकों में बजाज की क्लासिक प्लसर, हीरो एक्सट्रिम 160 2वी, होंडा एसपी160 और यामाहा FZS-4 का नाम आता है. इस महीने यानि अगस्त 2026 में RTR 160 2V और 4V दोनों की कीमतों में 600 का इजाफा किया गया है. भले ही कंपनी ने कीमत में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन इसमें कोई नया फीचर नहीं जोड़ा है.
Apache RTR 160 2V की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?
टीवीएस कंपनी की अपाचे आरटीआर 160 2वी की कीमत अगस्त 2026 में 500 रुपये ज्यादा हुई है. हालांकि, कंपनी द्वारा बढ़ाई गई यह कीमत Apache RTR 160 2V के आरएम (RM) ड्रम ब्लैक एडिशन पर लागू नहीं हुई है. इसके अलावा अन्य वेरिएंट्स जैसे, RM Drum, RM Disc BT, Racing Edition और Dual Channel ABS अब पहले से 500 रुपये ज्यादा महंगे हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar N160 4V vs TVS Apache RTR 160 4V: दोनों में से कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार? देखें कंपैरिजन
Apache RTR 160 2V की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?
इस RTR 160 4V की कीमत में 600 रुपये का इजाफा किया गया है. यह कीमत USD वेरिएंट के साथ डुअल चैनल ABS पर है. इसके अलावा TFT के साथ टॉप-स्पेक USD वेरिएंट की कीमत कम 500 रुपये बढ़ी है. RM Disc ब्लैक एडिशन और सिंगल चैनल एबीएस जैसे वेरिएंट्स की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें: Hero XPlus 200 Vs TVS Apache RTR 300: 2 लाख रुपये के भीतर कौन-सी एडवेंचर बाइक है ज्यादा दमदार?
Apache RTR 160 का इंजन और सपेक्स
मैकेनिकली तौर पर दोनों बाइकें एक जैसी ही हैं, क्योंकि वे अपने इंजनों को उसी ट्यून में आगे बढ़ाती हैं. 2V मॉडल में 159.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 15.82bhp और 13.9nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. वहीं, 4V मॉडल में 159.7cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 17.55bhp की ताकत और 14.73nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










