Kia Sonet, Syros या Clavis EV खरीदने का प्लान है? फटाफट देखें अगस्त 2026 में मिलने वाले ये ऑफर्स

Updated:
विज्ञापन

Kia Cars Offers august 2026 (Pic: Kia)

Kia India अगस्त 2026 के लिए स्वतंत्रता दिवस स्पेशल ऑफर लेकर आया है. कार खरीदने वालों को नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट लाभ सहित कई तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं. Kia Carnival पर सबसे बड़ी ₹1 लाख तक की छूट उपलब्ध है.

विज्ञापन

यदि आपने हाल ही में किआ की कोई कार खरीदने का प्लान बनाए हैं, तो यह महिना आपकी जेब पर बचत करवा सकता है. वाहन निर्माता कंपनी किआ इंडिया (Kia India) ने अगस्त 2026 के लिए स्वतंत्रता दिवस स्पेशल ऑफर पेश किए हैं. कंपनी के लगभग सभी मॉडलों पर छूट मिल रही है. इन ऑफर्स में मॉडल और वेरिएंट के आधार पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेटिव, कॉर्पोरेट लाभ, लॉयल्टी बोनस और डीलर स्तरीय ऑफर शामिल हैं. किआ कार्निवल (Kia Carnival) पर सबसे अधिक 1 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है. आइए इस महीने मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं.

Kia Sonet अगस्त 2026 ऑफर   

Kia Sonet के 1.2 HTX(O) वेरिएंट पर 10 हजार रुपये तक की नकद छूट मिल रही है. इसके अलावा खरीदार 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 15 हजार रुपये तक स्क्रैपेज लाभ, 15 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट छूट और डीलर आधारित ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

Kia Syros IEC अगस्त 2026 ऑफर 

पेट्रोल से चलने वाली किआ साइरोस खरीदने वाले कस्टमर्स डीलर स्तर के ऑफर्स के अलावा 10 हजार रुपये तक की नकद छूट, 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज बेनीफिट्स, 20 हजार रुपये तक स्क्रैपेज लाभ और 15 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनीफिट उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kia Sonet vs Kia Seltos: कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर? कीमत, माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी में जानिए पूरा फर्क

Kia Seltos अगस्त 2026 ऑफर 

किआ सेल्टॉस पर 20 हजार रुपये तक लॉयल्टी बोनस मिल रहा है. इसके अलावा इसपर 20 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट छूट और डीलर एंड ऑफर कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं.

Kia Carens Clavis Turbo अगस्त 2026 ऑफर 

इस महीने Kia Carens Clavis के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे आकर्षक पैकेज कंपनी की ओर से दिया जा रहा है. इस कार पर खरीदार 10 हजार रुपये की नकद छूट, 30 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 15 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट बेनीफिट, 20 हजार रुपये तक लॉयल्टी बोनस और 20 हजार रुपये तक स्क्रैपेज लाभ उठा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 6 एयरबैग वाली Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना बचेगा पैसा?

Kia Carens Clavis EV अगस्त 2026 ऑफर 

कंपनी के इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर भी ऑफर मिल रहे हैं. Carens Clavis EV पर इस महीने 20 हजार रुपये की नकद छूट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज लाभ, 15 हजार रुपये का कॉर्पोरेट लाभ, 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनीफिट मिल रहा है.

Kia Carnival अगस्त 2026 ऑफर 

इस लाइनअप में प्रीमियम MPV को ज्यादा लाभ मिलता है, जिसमें 1 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 50 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज बेनीफिट शामिल हैं.

डिसक्लेमरल: ऑफर शीट के अनुसार, ये ऑफर्स MY2026 स्टॉक के चुनिंदा मॉडल वेरिएंट पर लागू हैं और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. डीलर स्तर के ऑफर्स भी जगह और स्टॉक की उपलब्धता आधार पर अलग-अलग हो सकती है.


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola