6 एयरबैग वाली Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना बचेगा पैसा?

Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट (Image Credit: Kia)
Kia Carens Clavis पर जुलाई में बंपर छूट का शानदार मौका है. 1.40 लाख रुपये तक की बचत के साथ, यह 7-सीटर MPV ADAS, 6 एयरबैग और कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है. जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स और ऑफर्स.
अगर आपके दिमाग में एक नई चमचमाती 7 सीटर कार लेने की बात चल रही है, तो जुलाई का महीना आपके पॉकेट खर्च को कम करके आपकी ख्वाहिश पूरी कर सकता है. इस महीने वाहन निर्माता कंपनी Kia ने अपनी Carens Clavis पर बंपर छूट निकाला है. किआ इंडिया अपनी इस पॉपुलर MPV पर जबरदस्त जुलाई डिस्काउंट दे रही है. कंपनी इस ऑफर के तहत 2025 Kia Carens Clavis पर 1.40 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है. वहीं, 2026 मॉडल पर 95,000 रुपए की बचत होगी. आइए इसके फीचर्स और स्पेक्स के बारे में बताते हैं.
Kia Carens Clavis के डिजाइन और फीचर्स
Kia Carens Clavis के डिजाइन और फीचर्स इसे प्रीमियम MPV बनाता है. इस कार के बाहरी ओर स्टार मैप LED, डे टाइम रनिंग लाइट्स, LED हैंडलैंप, 17 inch क्रिस्टल कट ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललैंप लगाए गए हैं. इसके अलावा इंटीरियर में आपको 4V एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स, 26.2 ड्यूल पैनारोमिक डिस्प्ले, रिमोट विंडो कंट्रोल, फाइंड माय कार और किआ कनेक्ट टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Kia Carens Clavis सेफ्टी रेटिंग में भी आगे
यदि आप शानदार सेफ्टी रेटिंग वाली कार लेने की सोच रहे हैं, तो Kia Carens Clavis आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है. इसके टॉप वेरिएंट में Leval 2-ADAS लगाया गया है. इसके अलावा इसमें स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर अलर्ट वार्निंग और फ्रंट कोलिजन अवॉयडेंस असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स लगे हुए हैं.
मिलेगा जबरदस्त ब्रेकिंग सिस्टम
कंपनी ने Kia Carens Clavis MPV के सभी चारों व्हील्स में डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे स्मार्ट फीचर्स लगाए हैं. इसके अलावा 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और फ्रंट-रियर पार्किंग सिस्टम मिलेंगे.
Maruti Ertiga से होती है सीधी टक्कर
Kia Carens Clavis का इंडियन ऑटो मार्केट में सीधा टक्कर मारुति सुजुकी एर्टिगा से होती है. Carens Clavis की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 11.20 लाख रुपए है. इसमें आपको 3 इंजन ऑप्शन (1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन) मिलेंगे. इसके अलावा 6 स्पीड मैनुअल, iMT और 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च होंगी एक से बढ़कर एक कारें, नई Brezza से Kwid Facelift तक, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










