TVS iQube का नया अवतार लॉन्च... सिंगल चार्ज में 145km दौड़ेगा, अब एक्स्ट्रा स्टोरेज भी मिलेगा
TVS iQube MillionR Edition (Pic: TVS)
टीवीएस मोटर ने आईक्यूब के 10 लाख यूनिट उत्पादन का जश्न मनाते हुए iQube MillionR Edition लॉन्च किया है. इस खास मॉडल में 145 किमी की रेंज, 35.5 लीटर का अतिरिक्त स्टोरेज और नया डुअल-टोन कलर स्कीम मिलता है.
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने आईक्यूब (iQube) इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर एडिशन (TVS iQube MillionR Edition) पेश किया है. यह खास मॉडल आईक्यूब के 10 लाख (वन मिलियन) यूनिट्स के उत्पादन का आंकड़ा पार करने की खुशी में लॉन्च किया गया है. इसमें अब एक्स्ट्रा स्टोरेज ग्राहकों को मिलने वाला है. इसके अलावा 145 किलोमीटर रेंज भी मिलेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
TVS iQube MillionR Edition: खासियत
मिलियनआर एडिशन मौजूदा आईक्यूब 3.5 kWh वेरिएंट पर बेस्ड है, यानी इसके मैकेनिकल पार्ट्स और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके बजाय टीवीएस ने इस स्पेशल एडिशन को नए कलर, ज्यादा स्टोरेज, नए चार्जिंग पोर्ट और खास डिजाइन से अलग बनाया है.
TVS iQube MillionR Edition: कर्नाटक में कीमत और उपलब्धता
टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर एडिशन की कर्नाटक में एक्स-शोरूम कीमत 1,40,138 रुपये रखी गई है. अलग-अलग राज्यों, सब्सिडी और टैक्स के हिसाब से इसकी कीमत हर जगह थोड़ी बदल सकती है.
TVS iQube MillionR Edition: रेगुलर मॉडल से अलग कैसे?
इस मॉडल में सबसे बडा बदलाव इसका नया ओरोरा ग्रीन (Aurora Green) डुअल-टोन कलर है. इसके साथ स्पेशल ग्राफिक्स और मिलियनआर की ब्रांडिंग दी गई है जो इसे सामान्य आईक्यूब से अलग लुक देती है. टीवीएस ने स्कूटर के सीट कवर को भी अपग्रेड किया है जिससे इसे ज्यादा प्रीमियम फील मिलता है.
सिर्फ लुक्स ही नहीं, टीवीएस ने इसमें रोजमर्रा के काम आने वाले कुछ जरूरी फीचर्स भी जोडे हैं. इसमें सामने की तरफ नया यूटिलिटी कंपार्टमेंट जोडा गया है, साथ ही स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. इन नए फीचर्स के जुड़ने से स्कूटर का कुल स्टोरेज स्पेस 32 लीटर से बढकर 35.5 लीटर हो गया है.
ये भी पढ़ें: 145km रेंज का दावा, 75kW का चार्जर... फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पर 5 साल की वारंटी
TVS iQube MillionR Edition: स्पेसिफिकेशन्स
डिजाइन और नए बदलावों के नीचे यह स्कूटर 3.5 kWh वाले पुराने आईक्यूब जैसा ही है. कंपनी के मुताबिक इसमें 3.5 kWh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 145 किमी की IDC-सर्टिफाइड रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है. इसमें 12.7 सेमी की TFT डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है.
इसके अलावा नॉर्मल 3.5 kWh आईक्यूब में भी यही 145 किमी की रेंज और 82 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है. इससे साफ है कि यह नया मॉडल परफॉर्मेंस बढाने के लिए नहीं बल्कि डिजाइन और सुविधाओं के लिए लाया गया है.
118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स
3.5 kWh आईक्यूब प्लेटफॉर्म में कई स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. टीवीएस का दावा है कि इसमें 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स हैं, जिनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, बैटरी रेंज (डिस्टेंस टू एम्प्टी) की जानकारी और फोन से चार्जिंग स्टेटस देखना शामिल है. इसके अलावा इसमें क्यू-पार्क असिस्ट (Q-Park Assist) भी दिया गया है जिससे कम स्पीड में स्कूटर को रिवर्स करने या पार्क करने में आसानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए