एक ही वेरिएंट, 10 साल तक की वारंटी और ढेरों काम के फीचर्स, जानें Honda की इस बाइक में और क्या है खास
होंडा यूनिकॉर्न (फोटो: honda2wheelersindia.com)
Honda Unicorn एक प्रैक्टिकल 150cc कम्यूटर बाइक है, जिसमें कम्फर्टेबल सीट, मोनोशॉक सस्पेंशन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसके फीचर्स में LCD क्लस्टर, LED हेडलैंप और 15W USB-C पोर्ट शामिल हैं.
Honda Unicorn एक 160cc कम्यूटर बाइक है, जिसे कंपनी ने डेली यूज को ध्यान में रखकर बनाया है. इसका लुक सिंपल होने के साथ-साथ प्रीमियम भी लगता है. बाइक में लंबी और कम्फर्टेबल सीट दी गई है, वहीं मोनोशॉक सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी सफर को कम्फर्टेबल बनाने में मदद करता है. ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़ा फ्यूल टैंक इसकी प्रैक्टिकलिटी को और बढ़ाते हैं.
यानी अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जिसे फैमिली के साथ कई सालों तक बिना ज्यादा झंझट के यूज किया जा सके, तो Unicorn एक बढ़िया ऑप्शन बनकर सामने आती है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,15,231 रुपये है. आइए अब बिना देर किए जानते हैं इस कम्यूटर बाइक में आपको कौन-कौन से फीचर मिलते हैं.
Honda Unicorn: रोजमर्रा की सुविधा वाले फीचर्स
Honda Unicorn में अब पुराने एनालॉग क्लस्टर की जगह LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिल रहा है. अगर आपने पहले वाली Unicorn चलाई है, तो नया डिजिटल डैश सबसे पहले आपका ध्यान खींचेगा. इसमें स्पीड, फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन और टाइम के साथ रियल-टाइम और एवरेज माइलेज जैसी जरूरी डिटेल्स मिलती है. सर्विस रिमाइंडर भी दिया गया है.
ये भी पढ़ें: ₹80 हजार के बजट में आती हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स, 70kmpl तक माइलेज; ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए रहेंगी बेस्ट
इसके अलावा, पुराने हैलोजन हेडलैंप की जगह अब LED हेडलैंप मिलते हैं. चलते-फिरते फोन चार्ज करने के लिए 15W USB-C पोर्ट भी जोड़ा गया है. बाइक में इंजन स्टॉप स्विच भी मिलता है. हालांकि, Bluetooth कनेक्टिविटी और नेविगेशन असिस्ट जैसे फीचर्स अभी भी नहीं दिए गए हैं.
Honda Unicorn: सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में Unicorn को लेटेस्ट नियमों के मुताबिक जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं. बाइक के आगे 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है. फ्रंट व्हील पर सिंगल-चैनल ABS भी मौजूद है, जो तेज ब्रेक लगाने पर पहिया लॉक होने से बचाता है.
इसके अलावा, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है. यानी स्टैंड नीचे होने पर बाइक आगे नहीं बढ़ेगी. 187mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी इसकी खासियत है, जो इस सेगमेंट में काफी ज्यादा है. ऐसे में खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी Unicorn को चलाना आसान रहता है.
Honda Unicorn: वारंटी पैकेज
Honda बाइक के साथ 3 साल या 42,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी देती है, जिसे बढ़ाकर 7 साल तक किया जा सकता है. यानी कुल मिलाकर बाइक पर 10 साल तक की वारंटी कवरेज मिल सकती है. अच्छी बात यह भी है कि Honda Unicorn को सिर्फ एक फुली-लोडेड वेरिएंट में पेश किया गया है, जिससे कस्टमर्स के लिए सही वेरिएंट चुनने की उलझन भी खत्म हो जाती है.
ये भी पढ़ें: 90 हजार रुपये से कम में आती है Hero Glamour X, डेली यूज के लिए परफेक्ट, जानें इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए