₹95 हजार से कम में आता है Suzuki का ये स्कूटर, 55kmpl माइलेज के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

सुजुकी एक्सेस 125 (फोटो: Suzuki Motorcycle India)

Suzuki Access 125 Ride Connect Edition की कीमत ₹90,727 है. इसमें 124cc इंजन के साथ करीब 55kmpl माइलेज मिलता है. स्कूटर में Bluetooth कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट, USB पोर्ट और 24.4 लीटर स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

Suzuki Access 125 के Ride Connect Edition की कीमत ₹90,727 है. यह Special Edition से करीब ₹2,900 महंगा है, जिसकी कीमत ₹87,827 है. दोनों ही कीमतें दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमतें हैं. खास बात यह है कि Ride Connect Edition में Special Edition के फीचर्स तो मिलते ही हैं, साथ ही इसमें कनेक्टेड कंसोल भी जोड़ा गया है. आइए डिटेल में जानते हैं इस वेरिएंट में हमें क्या-क्या खास मिलता है.

डिजाइन और कलर 

  • Suzuki Access Ride Connect का डिजाइन भी Access सीरीज के बाकी मॉडल्स जैसा ही साफ-सुथरा और प्रीमियम है. 
  • आगे की तरफ क्रोम बॉर्डर के साथ लंबी-चौड़ी LED हेडलाइट और U-शेप LED DRL दिया गया है. साइड पैनल पर बनी क्रीज लाइन्स स्कूटर को थोड़ा स्पोर्टी लुक देती हैं. 
  • पीछे की तरफ टेललाइट और इंडिकेटर्स का डिजाइन भी काफी अच्छा है, जो स्कूटर को एक अलग लुक देता है.
  • Special Edition की तरह इस वेरिएंट में भी एप्रन के अंदर, सीट के नीचे और फ्लोरबोर्ड पर बेज कलर के पैनल मिलते हैं.
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो Ride Connect वेरिएंट में एक ऐसा रंग भी मिलता है, जो सस्ते वेरिएंट में नहीं दिया गया है. इसमें Pearl Shiny Beige के साथ Metallic Mat Black No. 2, Metallic Mat Stellar Blue, Pearl Grace White और Solid Ice Green जैसे कुल 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं.

फीचर्स

  • इसमें सबसे खास बात है इसका Bluetooth कनेक्टिविटी वाला कंसोल. फोन को बाइक से कनेक्ट करते ही आपको कंसोल पर बारी-बारी से रास्ता बताने वाला नेविगेशन, कॉल और मैसेज के अलर्ट और मौसम की जानकारी मिल जाती है.
  • इसमें आपको कलर स्क्रीन नहीं, बल्कि LCD डिस्प्ले मिलता है. कलर TFT स्क्रीन कंपनी ने ऊपर के वेरिएंट्स के लिए रखी है.
  • स्कूटर में पहले की तरह मल्टी-फंक्शन की स्लॉट दिया गया है, जिससे एक ही चाबी से सीट और बाहर की तरफ खुलने वाला फ्यूल टैंक दोनों खोले जा सकते हैं. फ्रंट एप्रन पर USB पोर्ट भी मिलता है.
  • स्टोरेज के मामले में भी स्कूटर काफी काम का है. सीट के नीचे 24.4 लीटर की जगह मिलती है, जबकि आगे दो खुले स्टोरेज पॉकेट दिए गए हैं.

सेफ्टी और ब्रेकिंग

  • इस वेरिएंट में आपको Special Edition वाला फ्रंट डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील मिलते हैं. इसमें ABS नहीं दिया गया है, बल्कि Combined Braking System (CBS) मिलता है.
  • इसके अलावा, स्कूटर में किक स्टार्टर भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर काम आएगा. पार्किंग ब्रेक लॉक की सुविधा भी मिलती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • इस स्कूटर में 124cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 6,500rpm पर 8.42PS की पावर और 5,000rpm पर 10.2Nm का टॉर्क देता है.
  • इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें किक के साथ इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा भी मिलती है. 
  • माइलेज की बात करें तो ये करीब 55kmpl का माइलेज देती है. इसमें 5.3 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है.

ये भी पढ़ें: 125cc स्कूटर खरीदना है? ये 5 मॉडल कीमत और माइलेज में हैं सबसे आगे, देखें लिस्ट


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola