भारत आ रही BYD की नई लग्जरी Electric MPV, 520km रेंज के साथ Vellfire को देगी टक्कर
BYD Denza D9 (फोटो: denza.com)
BYD अपनी प्रीमियम ब्रांड Denza को भारत में D9 इलेक्ट्रिक MPV के साथ लॉन्च कर सकती है. करीब 90 लाख रुपये की कीमत वाली इस 7-सीटर MPV में 520km तक की रेंज, लग्जरी कैप्टन सीटें और कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे.
BYD अब भारत में अपनी प्रीमियम कार ब्रांड Denza को उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी की शुरुआत Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV से होगी. माना जा रहा है कि इसे दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अगर अप्रूवल या दूसरी तैयारियों में ज्यादा समय लगता है, तो लॉन्च को फरवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility Global Expo तक टाला जा सकता है. आइए जरा डिटेल में जानते हैं इस कार के बारे में.
कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो Denza D9 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 90 लाख रुपये हो सकती है. इस कीमत के साथ यह 79.95 लाख रुपये वाली MG M9 से महंगी होगी, लेकिन Toyota Vellfire से सस्ती रहेगी, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ से 1.30 करोड़ रुपये तक जाती है. वहीं, Lexus LM इससे भी काफी महंगी है और इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ऊपर से शुरू होती है.
CBU रूट से भारत आ सकती है Denza D9
शुरुआत में BYD, D9 को पूरी तरह बनी हुई कार (CBU) के तौर पर भारत ला सकती है. खास बात यह भी है कि कंपनी इसके लिए अलग Denza शोरूम खोलने पर विचार कर रही है. यानी D9 को मौजूदा BYD शोरूम में Atto 3, Seal, Sealion 7 और eMax 7 के साथ बेचने के बजाय इसके लिए अलग प्रीमियम सेटअप देखने को मिल सकता है.
डायमेंशन और केबिन
BYD D9 की लंबाई 5,250 mm, चौड़ाई 1,960 mm और ऊंचाई 1,920 mm है. इसका व्हीलबेस 3,110 mm का है. इसमें 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं. खास बात यह है कि बीच वाली लाइन में दो अलग-अलग कैप्टन सीटें दी गई हैं. इतना ही नहीं, सभी सीटें इस्तेमाल करने के बाद भी इसमें 410 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 30 लोग ही खरीद पाएंगे Mini की ये नई 58.90 लाख की कार, जानिए क्या है इसमें खास
D9 का केबिन खास तौर पर दूसरी लाइन में बैठने वालों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कैप्टन सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, वेंटिलेशन, हीटिंग, मसाज और मेमोरी फंक्शन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. विदेशों में मिलने वाले मॉडल में आगे की सीटों पर भी इसी तरह के कई कम्फर्टेबल फीचर्स दिए गए हैं.
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.6 इंच की बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन, 14-स्पीकर वाला 775-वॉट Dynaudio ऑडियो सिस्टम और आगे-पीछे अलग-अलग ग्लास रूफ मिलते हैं. इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन फ्रिज और हॉटबॉक्स, डिजिटल की से कार खोलने की सुविधा और चार-जोन वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है. सेफ्टी के मामले में भी D9 काफी फीचर-लोडेड है. इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
बैटरी और रेंज
ऑस्ट्रेलिया में बिकने वाली राइट-हैंड-ड्राइव BYD D9 में 103.3 kWh की Blade LFP बैटरी दी गई है. इसका फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) वर्जन 230 kW की पावर और 360 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) मॉडल 275 kW की पावर और 470 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ज्यादा पावरफुल AWD वर्जन महज 6.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेता है.
रेंज की बात करें तो FWD मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 520 km तक चल सकता है, जबकि भारी AWD वर्जन की WLTP रेंज 480 km बताई गई है. विदेशों में मिलने वाले मॉडल में 200 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. हालांकि, भारत आने वाले D9 में कौन सा मोटर सेटअप मिलेगा, इसकी रेंज कितनी होगी, चार्जिंग की सुविधा क्या होगी और वारंटी कितने साल की मिलेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
भारत में Electric क्यों, PHEV क्यों नहीं?
BYD D9 को विदेशों में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन में भी बेचा जाता है, लेकिन भारत में पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आने की उम्मीद है. इसकी एक बड़ी वजह टैक्स भी है. प्योर इलेक्ट्रिक कारों पर 5 परसेंट GST लगता है, जबकि बड़े इंजन वाली इम्पोर्टेड PHEV पर काफी ज्यादा टैक्स लग सकता है. ऐसे में कंपनी के लिए D9 के इलेक्ट्रिक वर्जन को करीब 90 लाख रुपये की कीमत के आसपास लाना ज्यादा आसान हो सकता है.
ये भी पढ़ें: अमीर खरीदारों की पहली पसंद बन रही टोयोटा की ये लग्जरी हाइब्रिड MPV, बिक्री पहुंची 5,000 के पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










