Pulsar N160 के 3 मॉडल में क्या फर्क? ₹1.32 लाख से शुरू कीमत, टॉप मॉडल में मिले ये शानदार फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

Pulsar N160 (Photo: bajajauto.com)

Pulsar N160 अब तीन वेरिएंट में उपलब्ध है. इनकी कीमत ₹1.32 लाख से ₹1.42 लाख तक है. स्टैंडर्ड N160 में 2-वाल्व इंजन मिलता है, जबकि N160 S और SS में ज्यादा दमदार 4-वाल्व इंजन दिया गया है.

विज्ञापन

Bajaj Auto ने Pulsar N160 की रेंज को अब और बड़ा कर दिया है. कंपनी ने इसके दो नए वेरिएंट N160 S और N160 SS लॉन्च किए हैं. इसके बाद अब Pulsar N160 कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध है. मौजूदा N160 इस रेंज का एंट्री-लेवल मॉडल है, जिसमें 2-वाल्व इंजन मिलता है. वहीं, नए N160 S और N160 SS में ज्यादा दमदार 4-वाल्व इंजन के साथ कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े गए हैं. इनमें N160 SS सबसे टॉप-स्पेक वेरिएंट है. आइए जानते हैं, तीनों वेरिएंट में क्या-क्या अंतर हैं.

Bajaj Pulsar N160 

  • Bajaj Pulsar N160 के स्टैंडर्ड मॉडल में पहले की तरह 164.9cc का एयर-कूल्ड, 2-वॉल्व इंजन मिलता है, जो 15.8 bhp की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
  • इस बाइक को Bajaj ने इस साल की शुरुआत में बड़ा अपडेट भी दिया था. इसमें अब USD फोर्क्स, डुअल-चैनल ABS, असिस्ट और स्लिपर क्लच, प्रोजेक्टर LED लाइटिंग और Bluetooth कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. 
  • वेरिएंट के हिसाब से बाइक में Bluetooth कनेक्टिविटी के ऑप्शन के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और चार राइडिंग मोड्स (Road, Rain, Off-road और Sport) भी दिए गए हैं.
  • ब्रेकिंग की बात करें तो आप सिंगल-चैनल ABS के साथ रियर ड्रम ब्रेक या डुअल-चैनल ABS के साथ रियर डिस्क ब्रेक वाला वेरिएंट चुन सकते हैं. सीटिंग में भी सिंगल-सीट और स्प्लिट-सीट का ऑप्शन मिलता है. 
  • इसकी कीमत फिलहाल 1.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

ये भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत

Bajaj Pulsar N160 S

  • इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, यानी स्टैंडर्ड टॉप-स्पेक N160 के मुकाबले यह थोड़ी ही महंगी है. हालांकि, कीमत बढ़ने के साथ इसमें कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं.
  • सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 164.5cc, ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन है. यह इंजन 18.24 bhp की पावर और 14.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 
  • इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल दिया गया है, जिसमें Road, Rain, Sport और Off-road जैसे चार राइडिंग मोड मिलते हैं. इसके अलावा बाइक में Crawl टेक्नोलॉजी भी दी गई है.
  • N160 S के हार्डवेयर में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं. इसमें 300mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक, 37mm USD फोर्क्स और 130-सेक्शन का रेडियल रियर टायर मिलता है. 
  • सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS दिया गया है. वहीं, LCD कंसोल में Bluetooth कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
  • हालांकि, Bajaj ने इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT कंसोल जैसे फीचर्स नहीं दिए हैं.

Bajaj Pulsar N160 SS

  • N160 SS को कंपनी ने N160 S के बेस्ड पर तैयार किया है, लेकिन इसमें कुछ प्रीमियम टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े गए हैं.
  • हालांकि, इंजन, चेसिस और बाकी हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इसमें वही 18.24 bhp वाला फोर-वाल्व इंजन मिलता है, जो राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, राइडिंग मोड्स और Crawl Technology के साथ आता है.
  • N160 SS में पुराने LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Google Maps की मिररिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, Wi-Fi कनेक्टिविटी और एडजस्टेबल ब्रेक व क्लच लीवर भी जोड़े गए हैं. 
  • लुक को थोड़ा अलग बनाने के लिए नए ग्राफिक्स और कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
  • इन सभी नए फीचर्स की वजह से N160 SS की कीमत N160 S से ज्यादा हो गई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: KTM RC 160 पर पड़ा महंगाई का असर, ₹15 हजार बढ़ी कीमत; जानें अब कितने में मिलेगी


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola