₹15 लाख के बजट में 400km से ज्यादा की रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक एसयूवी, Tata से Kia तक ये 4 ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन

किआ सिरोस ईवी (फोटो: kia.com)

भारत में ₹15 लाख से कम बजट में 400km से ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के कई ऑप्शन मौजूद हैं. इस लिस्ट में हमने Tata, Mahindra और Kia के मॉडल्स शामिल किए हैं. इनमें 443km से 489km तक की रेंज मिलती है. आइए देखते हैं इन्हें.

विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक SUVs का चलन तेजी से बढ़ रहा है. अब कम बजट में भी आपको लंबी रेंज वाली EVs के ऑप्शन मिलने लगे हैं. पहले 400km से ज्यादा की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे. लेकिन अब ₹15 लाख से कम कीमत में भी कुछ ऐसी SUVs आ गई हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 400km से ज्यादा चलने का दावा करती हैं. अगर आप भी इस प्राइस सेगमेंट में ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं ऐसी ही 4 SUVs के बारे में.

Tata Punch EV (टाटा पंच)

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख है. इसे आप 30 kWh और 40 kWh बैटरी पैक के साथ खरीद सकते हैं. खास बात इसका 40 kWh वाला लॉन्ग-रेंज वर्जन है, जो 127 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क देता है. कंपनी के मुताबिक, यह फुल चार्ज में 468 km तक चल सकती है. हालांकि, ज्यादा रेंज वाला यह 40 kWh वेरिएंट थोड़ा महंगा है और इसकी कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Mahindra XUV 3XO EV (महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी)

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12.49 लाख है. SUV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो 148 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि XUV 3XO EV एक फुल चार्ज में MIDC P1 साइकिल के तहत 456 km तक चल सकती है. खास बात यह है कि इसका टॉप-स्पेक AX7L वेरिएंट भी ₹15 लाख से कम की एक्स-शोरूम कीमत में आता है.

फोटो: mahindra.com
फोटो: mahindra.com

ये भी पढ़ें: Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क

Tata Nexon EV (टाटा नेक्सॉन ईवी)

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12.49 लाख है. कंपनी इसे 30 kWh और 45 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन में बेचती है. अगर आप ज्यादा रेंज चाहते हैं, तो इसका 45 kWh वाला वेरिएंट ₹14.14 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. यह बैटरी पैक 142 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, इसकी MIDC सर्टिफाइड रेंज 489 km तक है.

Kia Syros EV (किआ सिरोस ईवी)

किआ ने अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी नई Syros EV के साथ एंट्री कर ली है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख रखी गई है. SUV को 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है. बड़े बैटरी पैक वाला वेरिएंट 169 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देता है.

खास बात यह है कि इस लिस्ट की दूसरी SUVs के मुकाबले Syros EV छोटी 42 kWh बैटरी के साथ भी 443 km तक की क्लेम्ड MIDC रेंज देने का दावा करती है. वहीं, छोटे बैटरी पैक वाले वेरिएंट में पावर 133 bhp और टॉर्क 255 Nm तक सीमित है.

ये भी पढ़ें: Tata Curvv EV की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट फैमिली इलेक्ट्रिक कार


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola