Video: कैमरे चलते रहे, ईरान उठकर चला गया; जेडी वेंस देखते रह गए, पाकिस्तानी भी रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन

अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता (Photo: X)

Video: अमेरिकी डेलिगेशन और आयोजकों ने बातचीत शुरू होने से पहले दोनों पक्षों के नेताओं की मुलाकात, हाथ मिलाने और ज्वाइंट फोटो सेशन की तैयारी की थी. लेकिन ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Video:  स्विट्जरलैंड में रविवार (21 जून) को ईरान और अमेरिका के बीच हुई अहम बातचीत की शुरुआत ही तनाव के साथ हुई. ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ तय फोटो सेशन में शामिल होने से इनकार कर दिया. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सैन्य कार्रवाई की नई धमकी दिए जाने पर ईरानी डेलिगेशन ने विरोध जताते हुए बातचीत वाली जगह छोड़ दी. इससे बातचीत के माहौल पर शुरुआत में ही असर पड़ा.

बातचीत का पहला दौर स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में हुआ. यहां ईरान, अमेरिका, पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि हाल ही में हुए इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत बातचीत शुरू करने के लिए पहुंचे थे. पाकिस्तान और कतर इस पूरी प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच अगले 60 दिनों तक कई दौर की बातचीत होनी है, जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम, प्रतिबंधों में राहत और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

बातचीत के पहले ही दिखने लगा तनाव

ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, बातचीत शुरू होने से पहले आयोजकों और अमेरिकी डेलिगेशन ने दोनों पक्षों के बीच हाथ मिलाने और ज्वाइंट फोटो सेशन की योजना बनाई थी. लेकिन ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया. दोनों नेता फोटो सेशन से पहले ही वहां से बाहर चले गए.

यह भी पढ़ें : ‘होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो अपने देश नहीं लौट पाओगे’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव

ईरान के विदेश मंत्री का वीडियो आया सामने

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि ईरान के विदेश मंत्री ने कमरे से बाहर निकलने से ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चुपचाप कुछ कहा. इसके बाद वह अचानक मुड़े और पूरे ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग रूम से बाहर चले गए. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और बातचीत के दौरान बढ़े तनाव की एक अहम झलक माना जा रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola