प्रशांत महासागर के पश्चिमी छोर पर और एशिया महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थिति दक्षिणी चीन सागर में इसी वर्चस्व की लड़ाई है. जहां चीन और फिलीपींस के बीच लंबे समय से समुद्री अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा है. लेकिन अब इस विवाद में यूरोपीय संघ यानी EU की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार EU ने जहां एक तरफ फिलीपींस के साथ रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है वहीं दूसरी ओर दोनों के बीच Free Trade Agreement यानी FTA को लेकर बातचीत भी चल रही है. अगर यह सहयोग वार्ता सफल रहती है तो कहानी सिर्फ सुरक्षा तक नहीं रहेगी बल्कि व्यापार, ऊर्जा, समुद्री रास्ते, अंतरराष्ट्रीय कानून और Indo-Pacific में शक्ति संतुलन भी प्रभावित होगा.लेकिन सवाल ये है कि यूरोप से हजारों किलोमीटर दूर दक्षिणी चीन सागर आखिर यूरोपीय संघ के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हो गया है?South China Sea इतना अहम क्यों है?South China Sea को समझे बिना यह समझना मुश्किल है कि आखिर China, Philippines के साथ-साथ अब EU की नजर इस इलाके पर क्यों है.China के दक्षिण में स्थित यह विशाल समुद्री क्षेत्र कई देशों से घिरा हुआ है. इसके आसपास China, Philippines, Vietnam, Malaysia, Brunei, Indonesia और Taiwan जैसे देश हैं. यही वजह है कि इस समुद्र का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग देशों के समुद्री अधिकारों और क्षेत्रीय दावों से जुड़ा हुआ है.इन दावों को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. खासकर China और Philippines के बीच तनाव ने हाल के वर्षों में इस क्षेत्र को दुनिया की geopolitics के केंद्र में ला दिया है.लेकिन South China Sea को सिर्फ territorial dispute समझना इसकी असली अहमियत को कम करके देखना होगा. इस इलाके में तेल और प्राकृतिक गैस के संसाधन हैं. मछली पकड़ने के लिहाज से भी यह बेहद महत्वपूर्ण है और दक्षिण-पूर्व एशिया के लाखों लोगों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है.यही वजह है कि South China Sea की स्थिरता यूरोप के लिए भी महत्वपूर्ण है. EU के मुताबिक उसके बाहरी व्यापार का करीब 40 प्रतिशत इस समुद्री क्षेत्र से होकर गुजरता है. यानी नक्शे पर Europe से काफी दूर दिखने वाला यह समुद्री इलाका यूरोपीय अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ है.China और Philippines के बीच विवाद आखिर है क्या?South China Sea में China और Philippines के बीच समुद्री अधिकारों को लेकर लंबे समय से विवाद है.इस विवाद में 2016 का अंतरराष्ट्रीय arbitration फैसला एक अहम मोड़ माना जाता है. Philippines ने China के व्यापक समुद्री दावों को चुनौती देते हुए अंतरराष्ट्रीय arbitration का सहारा लिया था.Tribunal ने Philippines के पक्ष में फैसला देते हुए China के व्यापक historical-rights claims को लेकर महत्वपूर्ण निष्कर्ष दिए. हालांकि China ने इस फैसले को स्वीकार नहीं किया.इसके बाद भी disputed waters में दोनों देशों के जहाज कई बार आमने-सामने आए हैं. इस वजह से Philippines के लिए अपने समुद्री क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना और अपनी maritime surveillance क्षमता बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है.और यहीं से EU कहानी में प्रवेश करती है.यूरोप के लिए दक्षिणी चीन सागर इतना अहम क्यों है?दरअसल, दक्षिणी चीन सागर यूरोप से भले ही हजारों किलोमीटर दूर हो, लेकिन यूरोप की अर्थव्यवस्था से इसका सीधा कनेक्शन है. एशिया और यूरोप के बीच होने वाले व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्री रास्तों से गुजरता है और दक्षिणी चीन सागर इस पूरे समुद्री नेटवर्क की एक बेहद अहम कड़ी है.यानी इस इलाके में अगर लंबे समय तक तनाव बढ़ता है, समुद्री आवाजाही बाधित होती है या किसी बड़े संघर्ष की स्थिति बनती है, तो उसका असर सिर्फ चीन और फिलीपींस पर नहीं पड़ेगा. बल्कि जहाजों की आवाजाही, सप्लाई चेन, ऊर्जा की कीमतों और यूरोपीय कंपनियों के कारोबार तक पर इसका असर पड़ सकता है.लेकिन कहानी सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है.EU की चिंता इस बात को लेकर भी है कि अगर दक्षिणी चीन सागर में किसी एक देश का दबदबा लगातार बढ़ता है, तो इससे freedom of navigation यानी अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से स्वतंत्र आवाजाही का सिद्धांत कमजोर हो सकता है.यही वजह है कि EU लगातार South China Sea में UNCLOS यानी United Nations Convention on the Law of the Sea और freedom of navigation के समर्थन की बात करता रहा है. EU का कहना है कि समुद्री विवादों का समाधान अंतरराष्ट्रीय कानून और बातचीत के जरिए होना चाहिए.मार्च 2026 में EU और China के बीच security and defence consultations में भी South China Sea समेत Indo-Pacific की maritime security पर चर्चा हुई और EU ने सभी पक्षों से UNCLOS का पालन करने पर जोर दिया.और फिलीपींस EU के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?फिलीपींस इस पूरी कहानी में एक बेहद अहम कड़ी है. इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यह दक्षिणी चीन सागर और पश्चिमी प्रशांत के बीच एक रणनीतिक पुल की तरह काम करता है.चीन के साथ फिलीपींस का समुद्री विवाद पहले से ही तनावपूर्ण है. ऐसे में यूरोपीय संघ के लिए मनीला के साथ रिश्ते मजबूत करने का मतलब सिर्फ एक नए साझेदार के साथ संबंध बढ़ाना नहीं है बल्कि यह Indo-Pacific में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का भी तरीका है.इसलिए EU फिलीपींस के साथ समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक संवाद जैसे क्षेत्रों में संबंध बढ़ा रहा है.जून 2025 में EU और Philippines के बीच Security and Defence Dialogue शुरू हुआ था. इसके बाद maritime security, cybersecurity, hybrid threats और foreign information manipulation जैसे क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ा है.लेकि अब यह सहयोग सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं रहाजुलाई 2026 में EU ने Philippines के लिए European Peace Facility के तहत पहली बार 15 million euro की सहायता मंजूर की. इसका मकसद Philippine Armed Forces की maritime domain awareness यानी समुद्र में गतिविधियों को detect, monitor और analyse करने की क्षमता मजबूत करना है. इसमें non-lethal surveillance और monitoring equipment तथा training शामिल है.यानी EU अब सिर्फ South China Sea की स्थिति पर बयान नहीं दे रहा, बल्कि Philippines की maritime surveillance क्षमता मजबूत करने में भी मदद कर रहा है.इसके साथ ही EU और Philippines के रिश्ते को भी एक नई ऊंचाई मिली है.जुलाई 2026 में दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को Enhanced Partnership तक upgrade किया. इसके तहत foreign affairs, security, trade, climate, digital connectivity और दूसरे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.FTA की कहानी क्या है? EU और Philippines की कहानी सिर्फ security cooperation तक सीमित नहीं है.दोनों के बीच Free Trade Agreement यानी FTA को लेकर बातचीत भी चल रही है. यह बातचीत 2016 में शुरू हुई थी, लेकिन 2017 के बाद रुक गई. मार्च 2024 में इसे दोबारा शुरू किया गया और मई 2026 तक दोनों पक्षों के बीच छठा negotiation round पूरा हो चुका था.यानी एक तरफ security cooperation, दूसरी तरफ economic integration.EU के लिए इसका मतलब Philippines के साथ व्यापार और investment के रास्ते आसान करना है. वहीं Philippines को European market तक बेहतर पहुंच मिल सकती है.इसके पीछे एक रणनीतिक पहलू भी है.Europe अपनी supply chains को ज्यादा diversified बनाना चाहता है और Indo-Pacific के देशों के साथ आर्थिक रिश्ते मजबूत कर रहा है. ऐसे में Philippines जैसे देश EU के लिए सिर्फ एक trading partner नहीं बल्कि broader economic और strategic network का हिस्सा भी बन सकते हैं.तो क्या EU चीन के खिलाफ मोर्चा बना रहा है?सीधे-सीधे ऐसा कहना सही नहीं होगा, क्योंकि EU का रुख अमेरिका की तरह किसी सैन्य गठबंधन के रूप में China का मुकाबला करने वाला नहीं है. Europe China के साथ अपने आर्थिक संबंध भी बनाए रखना चाहता है.लेकिन साथ ही EU यह भी चाहता है कि South China Sea में विवादों का समाधान international law के मुताबिक हो और किसी देश को अपनी ताकत के दम पर पूरे क्षेत्र में नियम तय करने की स्थिति न मिले.जुलाई 2026 में Philippines के साथ Enhanced Partnership की घोषणा करते हुए EU ने फिर freedom of navigation, overflight और UNCLOS के समर्थन की बात दोहराई और 2016 South China Sea Arbitral Award के लिए अपना समर्थन भी जताया.यानी यूरोप का संदेश कुछ ऐसा है कि China के साथ व्यापार भी चाहिए, लेकिन Indo-Pacific में नियम आधारित व्यवस्था भी कायम रहनी चाहिए.यही वजह है कि EU की रणनीति को सीधे China containment कहना सही नहीं होगा. इसे China के साथ economic engagement बनाए रखते हुए strategic risks को manage करने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है.EU के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है?South China Sea में EU के लिए सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ China के साथ रणनीतिक संतुलन बनाने की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के अलग-अलग देशों के हितों को समझते हुए अपनी भूमिका तय करने की है.Southeast Asia के सभी देशों का China को लेकर एक जैसा नजरिया नहीं है. Vietnam, Malaysia और दूसरे देशों के अपने-अपने आर्थिक और रणनीतिक हित हैं. कई देश China के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही अपने समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा भी करना चाहते हैं.ऐसे में EU के लिए चुनौती यह है कि वह Indo-Pacific में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए किसी एक देश के खिलाफ खड़े होने की छवि न बनाए. उसे international law, maritime security और regional stability का समर्थन करने के साथ-साथ अलग-अलग देशों के economic और strategic interests के बीच संतुलन भी बनाना होगा.यही वजह है कि EU को Indo-Pacific में अपनी भूमिका एक ऐसे strategic partner के तौर पर बनानी होगी, जो security cooperation तो बढ़ाए लेकिन किसी formal anti-China military bloc का हिस्सा बनने की छवि से बचे.और भारत का रुख क्या है?भारत का रुख भी इस पूरे समीकरण में महत्वपूर्ण है.भारत international law, UNCLOS और freedom of navigation का समर्थन करता है, लेकिन South China Sea विवाद में किसी formal anti-China military alliance का हिस्सा नहीं है.यानी भारत और EU दोनों rules-based maritime order और खुले समुद्री रास्तों की बात करते हैं, लेकिन दोनों की strategic positioning अलग है.भारत के लिए भी Indo-Pacific में stability और खुले समुद्री रास्ते महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत का बड़ा व्यापार समुद्री रास्तों से जुड़ा हुआ है और Southeast Asia के साथ उसके आर्थिक और strategic रिश्ते लगातार बढ़ रहे हैं.असली बड़ा खेल क्या है?अगर पूरी तस्वीर को एक साथ देखें तो दक्षिणी चीन सागर में सिर्फ चीन और फिलीपींस आमने-सामने नहीं हैं.एक तरफ चीन है, जो इस क्षेत्र में अपने समुद्री और रणनीतिक प्रभाव को बढ़ाना चाहता है.दूसरी तरफ फिलीपींस है, जो अपने समुद्री अधिकारों और सुरक्षा को लेकर चीन के सामने खड़ा है.अमेरिका पहले से ही फिलीपींस का प्रमुख सुरक्षा साझेदार है और अब यूरोपीय संघ भी आर्थिक, कूटनीतिक और समुद्री सुरक्षा के जरिए इस समीकरण में अपनी जगह मजबूत कर रहा है.लेकिन EU का मकसद सीधे तौर पर China के खिलाफ कोई सैन्य मोर्चा बनाना नहीं दिखता. बल्कि उसकी रणनीति यह है कि China के साथ आर्थिक रिश्ते बनाए रखते हुए Indo-Pacific में अपने strategic interests को सुरक्षित रखा जाए और rules-based international order को मजबूत किया जाए.यानी South China Sea की कहानी सिर्फ China और Philippines के बीच समुद्री विवाद की कहानी नहीं है.यह कहानी है trade routes की, international law की और Indo-Pacific में influence की.और Philippines इस पूरी रणनीति में EU के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होता जा रहा है क्योंकि वह South China Sea विवाद के केंद्र में है और साथ ही Indo-Pacific में Europe के लिए एक महत्वपूर्ण strategic और economic partner बन सकता है.जुलाई 2026 में 15 million euro की maritime-security assistance और EU-Philippines relations को Enhanced Partnership तक ले जाना इसी बदलती तस्वीर का संकेत है.इसलिए असली सवाल यह नहीं है कि EU China के खिलाफ है या नहीं. असली सवाल यह है कि क्या Europe Indo-Pacific में ऐसा strategic space बना रहा है, जहां China के साथ trade भी चलता रहे, लेकिन समुद्री रास्तों और international rules पर किसी एक शक्ति का दबदबा न हो?अगर ऐसा है, तो Philippines सिर्फ EU का एक नया partner नहीं है. वह Indo-Pacific में Europe की बढ़ती strategic presence का एक महत्वपूर्ण entry point बन रहा है.