कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ पश्चिमी सिंहभूम पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा का चुनाव 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन मतदान केंद्र पर कतारबद्ध पुलिस कर्मी

Police Men's Association Election: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा का चुनाव कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुआ. सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चाईबासा से भागीरथी महतो की रिपोर्ट 

Police Men’s Association Election: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा का  चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गया है. मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और जवानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जो अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतारबद्ध खड़े होकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. 

शाम से मतगणना शुरू होने की संभावना 

विभिन्न मतदान केंद्रों में  चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों और पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है. शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद देर शाम तक मतों की गिनती शुरू होने की संभावना है. इधर, मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

शाखा चुनाव में विभिन्न पदों पर प्रत्याशी मैदान में

  • झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन हजारीबाग शाखा अध्यक्ष पिंटू कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है.
  • मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा के प्रत्याशी अध्यक्ष एक पद पर किशुन मुर्मु, प्रदीप ओलिभर मिंज पासिंग दिग्गी हैं.
  • उपाध्यक्ष पद पर सचिन सौरभ टोपनो, फेलिक्स केरकेट्टा और सुशील कुमार. 
  • मंत्री (सचिव) पद पर ताराचंद महतो, अभय कुमार महतो, अजय कुमार महतो और संजय टुडू हैं.
  • कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र माझी, सुखदेव उरांव और धनंजय माझी. 
  • संयुक्त सचिव पद पर नीरज कुमार पांडेय, अनूप लकड़ा और किरोध रूईधासा हैं.
  • केंद्रीय सदस्य पद पर मोहम्मद हजरत अंसारी, सोनू कुमार और मनोज मेलगांडी हैं.
  • अंकेक्षक पद पर सुखलाल सोरेन, मनोरंजन चौबे और अनूप कंडुलना भाग्य आजमा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: JPSC ने छह सवालों के उत्तर बदले एक को ड्रॉप किया, अब जारी होगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola