बटेश्वर नाथ मंदिर में स्थापित होगा 54 फीट ऊंचा त्रिशूल, 16 अगस्त को निकलेगी कांवर यात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bateshwar Nath Temple: वैशाली के महुआ में बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 54 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित करने का निर्णय. 16 अगस्त को कांवर यात्रा और 14 अगस्त को दंडी यात्रा निकलेगी.

विज्ञापन

Bateshwar Nath Temple: (दिलीप कुमार) महुआ बाजार के देसरी रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार की रात दिग्विजय हिंदू कांवर सह दंडी यात्रा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद यादव ने की, जबकि संचालन डॉ. प्रो. अरुण गुप्ता ने किया.

विज्ञापन

श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर निकलेगी कांवर यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर 16 अगस्त को काली घाट, महुआ से बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर तक भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी. वहीं 14 अगस्त को गोविंदनगर शिव मंदिर से दंडी यात्रा का आयोजन किया जाएगा.

बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बनेगा 54 फीट ऊंचा त्रिशूल

बैठक में बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 54 फीट ऊंचे त्रिशूल के निर्माण और स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. वक्ताओं ने बताया कि यह त्रिशूल देश के सबसे बड़े त्रिशूलों में से एक होगा. इसके निर्माण पर लाखों रुपये खर्च होने का अनुमान है.

चंदा जुटाकर कराया जाएगा निर्माण

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से त्रिशूल निर्माण के प्रस्ताव का समर्थन किया. निर्णय लिया गया कि जनसहयोग और चंदा जुटाकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

कई सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में दयानंद स्वामी, अंजू जायसवाल, रामनरेश शर्मा, अमर कुशवाहा, चंद्रिका झा, दीपुदत्त चौधरी, संजीव पटेल, विवेकानंद भारती, रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन