अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
Pankaj Tripathi brother attack: गोपालगंज के बेलसंड गांव में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला. गंभीर हालत में पटना रेफर, पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज की.
Pankaj Tripathi brother attack: (पंकज त्रिपाठी) बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.
बेलसंड गांव में हुई वारदात
घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

पुरानी रंजिश को माना जा रहा वजह
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.
पुलिस ने आरोपी की पहचान की
घटना की सूचना मिलते ही माधोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुए इस हमले ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










