Jamui Girl Viral Video: तेजस्वी-रोहिणी आए एकसाथ, जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में बोले- पुलिस का खौफ खत्म

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamui Girl Viral Video: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ मामले में विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है. इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सरकार से कई सवाल किए.

विज्ञापन

Jamui Girl Viral Video: जमुई जिले में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है.

विज्ञापन

विपक्ष के निशाने पर आई सरकार

यह मुद्दा अब सियासी रूप ले चुका है. राजनीतिक नेताओं की ओर से बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी बहन ने सरकार पर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने बिहार में अराजक स्थिति बनने की बात कही. जबकि रोहिणी आचार्य ने यह कहा कि बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है. इस तरह से दोनों ने सरकार को जमकर घेरा.

तेजस्वी ने एक्स पर क्या लिखा?

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. बिहार में अब कहीं भी, कभी भी, कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है. गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे हैं. एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है'.

रोहिणी ने भी सरकार पर बोला हमला

इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में बेशर्म निट्ठलों की सरकार, बहन-बेटियों के साथ हो रहा सरेआम दुराचार. जमुई (बिहार) की घटना बेहद शर्मनाक है. कानून व्यवस्था, लचर प्रशासनिक प्रभाव और बेहद कमजोर पुलिसिंग की वस्तुस्थिति उजागर हुई है'.

रोहिणी ने यह भी लिखा, 'सरेराह बीच सड़क पर एक नाबालिग छात्रा के साथ भगवा गमछा लपेट गुंडों के द्वारा की गयी छेड़खानी, खींचातानी, हैवानियत और दरिंदगी की कोशिश यह साबित करती है कि बिहार में अपराधियों के दिल से कानून और पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है'.

मामले में ADG ने दी जानकारी

ADG लॉ एंड ऑर्डर के.एस. अनुपम ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कई अकाउंट्स को चिन्हित किया है. अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X (ट्विटर) अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानून के तहत अपराध है. ऐसे लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: 158.40 करोड़ से बदलेगी पटना की तस्वीर, इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, आसान होगा सफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन