Jamui Girl Case: जमुई बालिका कांड पर राहुल का बिहार सरकार से सीधा सवाल- 7 बजे के बाद लड़की सुरक्षित क्यों नहीं है? POSCO के तहत कार्रवाई की मांग
राहुल गांधी
Jamui Girl Case: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कई लोगों ने बदसलूकी की. उनके साथ मारपीट भी की. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब इस मामले पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार को घेरा है.
Jamui Girl Case: जमुई में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने कहा कि 10वीं कक्षा के दोनों छात्रों को रास्ते में रोककर उनके साथ बदसलूकी की गई. उनके मुताबिक वीडियो में छात्रा लोगों से उसे छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही है.
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में बिहार सरकार से सीधे सवाल किया कि अगर यह घटना 19 सितंबर की है तो आरोपियों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. उन्होंने यह भी पूछा कि शाम 7 बजे कोई लड़की बिहार की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?
राहुल गांधी ने POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की
राहुल गांधी ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने और आरोपियों के खिलाफ POCSO के तहत केस चलाने की मांग की. उन्होंने घटना को लेकर पुरुषों द्वारा लड़कियों के शरीर, आने-जाने और उनकी पसंद पर नियंत्रण की सोच पर भी सवाल उठाया. अपने पोस्ट में उन्होंने इसे संस्कृति मानने की सोच की आलोचना की और इसे पितृसत्ता से जोड़ा.
घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है
पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है. वीडियो में 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा को कुछ लोगों के बीच घिरा हुआ दिखाया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों नाबालिगों तक पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
राहुल गांधी के सवाल के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई भी सामने आई है. जमुई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में जमुई थाना कांड संख्या 428/26 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने POCSO समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू की है.
इसे भी पढ़ें : बिहार के इस बाजार में बनेगा 2 KM का फोरलेन फ्लाईओवर, NHAI ने निकाला टेंडर, खर्च होंगे 148.90 करोड़
बाकी आरोपियों की तलाश के लिए SIT
पुलिस ने जांच के लिए SIT बनाई है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान की कार्रवाई भी शुरू की है. साथ ही वीडियो को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है.
पुलिस की ओर से गिरफ्तार तीन आरोपियों के बाद अब बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना से जुड़े वीडियो और पीड़ितों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें : बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे होगी बारिश, IMD ने आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट किया जारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए