बच्चों को कानूनी अधिकार और शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Published at :08 May 2026 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को कानूनी अधिकार और शिक्षा के प्रति किया जागरूक

संचालन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश पर व डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में किया.

विज्ञापन

बाल आश्रय गृह व कस्तूरबा विद्यालय में चला विधिक जागरुकता अभियान संवाददाता, पाकुड़ झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में चल रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरुकता व जनसंपर्क अभियान के तहत बाल आश्रय गृह पाकुड़, पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिरणपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. संचालन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश पर व डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में किया. बाल आश्रय गृह पाकुड़ में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू एवं चाइल्ड कोऑर्डिनेटर पीसीआई यूनिसेफ के मो अनीस ने बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी. इस दौरान बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन में रहने तथा लक्ष्य निर्धारित कर उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलनेवाली निःशुल्क कानूनी सहायता, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों समेत विभिन्न कानूनों की जानकारी दी. उन्होंने नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बतायी. इसमें डायन बिसाही, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर मेडिएटर सुमित्रा रानी सिंह, कोऑर्डिनेटर तालामय किस्कू, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मैनुल शेख, पिंकी मंडल, मोलिता कुमारी, विजय कुमार राजवंशी, नीरज कुमार राउत, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षक, छात्राएं एवं बाल आश्रय गृह के कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola