आंध्र प्रदेश से एक साल में निकलेगा 400 किलो सोना, CM नायडू आज करेंगे 'गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट' का उद्घाटन
405 करोड़ रुपये की लागत से बनी है कंपनी.
Jonnagiri Gold Mining Project: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में जोंनागिरी गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज पहले गोल्ड प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे. 405 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गोल्ड प्रोसेसिंग प्लांट का पहला यूनिट होगा शुरू होगा, जिससे पहले साल 400 किलो सोने के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है.
Jonnagiri Gold Mining Project: आंध्र प्रदेश के खनन और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में आज बुधवार 24 जून को बड़ा कदम उठाया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू कुरनूल जिले के तुग्गली मंडल स्थित जोंनागिरी में देश के बड़े निजी क्षेत्र के गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना आंध्र प्रदेश को भारत के सोना उत्पादन नक्शे पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम मानी जा रही है.
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बुधवार सुबह 11:45 बजे जोंनागिरी पहुंचेंगे. यहां वह गोल्ड प्रोसेसिंग प्लांट के पहले यूनिट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:20 बजे वह जियो मैसूर प्लांट के दूसरे यूनिट के विस्तार के लिए आधारशिला रखेंगे.
405 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुआ प्रोजेक्ट
जोंनागिरी गोल्ड प्रोजेक्ट को जियो मैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड ने मिलकर विकसित किया है. इस परियोजना पर कुल 405 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.
खदान और प्रोसेसिंग यूनिट में ट्रायल रन पहले ही पूरा हो चुका है. अब औपचारिक उद्घाटन के बाद यहां व्यावसायिक स्तर पर सोने का उत्पादन शुरू किया जाएगा.
KGF के बाद भारत के गोल्ड मैप पर जोंनागिरी की एंट्री
सरकार के बयान में कहा गया कि भारत में सोने की खनन कहानी लंबे समय तक कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) से जुड़ी रही है.
अब आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले का जोंनागिरी क्षेत्र देश के गोल्ड मैप पर अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में है. यहां देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है.
1,500 एकड़ जमीन पर विकसित होगा प्रोजेक्ट
राज्य सरकार ने जोंनागिरी गोल्ड फील्ड्स परियोजना के लिए 1,500 एकड़ जमीन आवंटित की है.
पहले चरण में 600 एकड़ क्षेत्र में खनन गतिविधियां शुरू की जाएंगी. इसके लिए जरूरी प्रोसेसिंग प्लांट पहले ही तैयार किए जा चुके हैं.
दूसरे चरण में परियोजना का विस्तार बाकी क्षेत्र में किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- 25 जून को कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान: देशभर में 28 नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग
पहले साल 400 किलो सोने के उत्पादन का लक्ष्य
इस गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट से पहले साल करीब 400 किलोग्राम सोने के उत्पादन की उम्मीद है.
इसके बाद अगले साल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 900 किलोग्राम तक ले जाने की योजना है. आगे चलकर प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ने के साथ यह परियोजना हर साल करीब 2 टन सोने का उत्पादन करने में सक्षम हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार
700 लोगों को मिलेगा रोजगार
सरकार के अनुसार, इस परियोजना से करीब 700 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. इसके अलावा राज्य सरकार को सोने के उत्पादन के मूल्य पर 4 प्रतिशत रॉयल्टी मिलेगी.
मौजूदा अनुमान के मुताबिक, 400 किलोग्राम उत्पादन से सरकार को लगभग 57 करोड़ रुपये और 900 किलोग्राम उत्पादन की स्थिति में करीब 144 करोड़ रुपये की रॉयल्टी आय होने की उम्मीद है.
जोंनागिरी गोल्ड प्रोजेक्ट को आंध्र प्रदेश में खनन क्षेत्र के विस्तार और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










