दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मिलेगा पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन करेंगी ग्रहण 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

शिबू सोरेन (फाइल फोटो)

Shibu Soren Padma Bhushan: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से आज 23 जून को सम्मानित किया जाएगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

Shibu Soren Padma Bhushan: दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन को मिलनेवाला पद्मभूषण सम्मान मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा. इस सम्मान को उनकी पत्नी रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी. मौके पर बहू कल्पना सोरेन भी साथ में रहेंगी. दोनों ही सोमवार को दिल्ली रवाना हो गई हैं. इससे पहले खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शिबू को मिलनेवाले सम्मान को ग्रहण करने की बात सामने आई थी. लेकिन सोमवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि सम्मान ग्रहण करने रूपी सोरेन और कल्पना सोरेन जाएंगी.

मरणोपरांत दिया जा रहा सम्मान 

शिबू सोरेन को यह नागरिक सम्मान सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे सार्थक योगदान और झारखंड राज्य के गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाने के लिए दिया जा रहा है. यह सम्मान देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान और लंबे संघर्ष को समर्पित है. उन्होंने आदिवासियों के अधिकार, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर लंबे समय तक लगातार संघर्ष किया. उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज को राजनीतिक पहचान और आवाज मिली. शिबू सोरेन का निधन चार अगस्त 2025 को लंबी बीमारी के बाद हो गया था. मरणोपरांत उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है.

25 जनवरी को हुई थी घोषणा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित करने की घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा 25 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी. 

झारखंड के लिए गौरव का क्षण

शिबू सोरेन को पद्मभूषण से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं में इस सम्मान को लेकर विशेष उत्साह है. 

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola