Ranchi: अनगड़ा में ग्राम प्रधान के चुनाव पर विवाद, सरकारी रोक के बावजूद शशिकांत पाहन चुने गए नये प्रधान

Updated:
विज्ञापन
Angara News

ग्राम प्रधान का चुनाव करने के लिए जुटे ग्रामीण

Ranchi: रांची के अनगड़ा में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है. सरकारी रोक के बावजूद शशिकांत पाहन को नया ग्राम प्रधान चुने जाने का मामला चर्चा में है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

जितेन्द्र कुमार
Ranchi (अनगड़ा): चतरा गांव में ग्राम प्रधान (ग्राम सभा अध्यक्ष) के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. रविवार (10 मई 2026) को पंचायत की मुखिया डॉली कुमारी की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस बैठक में झारखंड पेसा नियमावली 2025 के आलोक में सर्वसम्मति से शशिकांत पाहन को गांव का नया ग्राम प्रधान चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव संजय महली ने रखा, जिसका सुमित कुमार महतो ने समर्थन किया. हालांकि एक पक्ष के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है और इस चुनाव को सरकारी आदेश का उल्लंघन बताया जा रहा है.

सरकारी आदेश के उल्लंघन का आरोप, फंसा पेंच

इस चुनाव प्रक्रिया के बाद गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बता दें कि चतरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर थे. बताया जा रहा है कि रविवार को हुई इस विशेष ग्राम सभा में पंचायती राज निदेशालय के पत्रांक 1137 (दिनांक 2 अप्रैल 2026) को आधार बनाकर नये प्रधान का चुनाव संपन्न कराया गया. वहीं, दूसरे पक्ष ने इस चुनाव को अवैध बताते हुए कड़ा विरोध जताया है. दूसरे गुट का स्पष्ट कहना है कि पंचायती राज निदेशालय द्वारा 15 अप्रैल 2026 को पत्रांक 1190 जारी किया जा चुका है. इस नये पत्र के माध्यम से निदेशालय ने अपने पूर्व के आदेश (पत्रांक 1137) को अपरिहार्य कारणों से तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है.

विभागीय आदेश से चयन प्रक्रिया पर पहले ही रोक लगाए जाने के बावजूद, विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर नये ग्राम प्रधान का चुनाव किए जाने से यह पूरा मामला अब विवादों में घिर गया है. कुछ लोगों का कहना है कि नया ग्राम प्रधान नहीं चुना चाहिए.

ये भी पढ़ें…

ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

हौसले के आगे हारा ‘सिस्टम’, गुमला में ग्रामीणों ने खुद बनाई 1 किलोमीटर लंबी सड़क

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola