17 से 22 जुलाई तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम? IMD ने जारी किया 6 दिन का विस्तृत अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
आसमान में छाये बादल.

आसमान में छाये बादल.

पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया और मजबूत हो गया है, जिससे कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है. 17 से 22 जुलाई तक के लिए IMD का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

WB Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में मौसम बदल रहा है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बना लो प्रेशर एरिया अब और मजबूत होकर वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो चुका है. इसका असर आने वाले दिनों में बंगाल में देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

मानसूनी गतिविधियों में आयी जबर्दस्त तेजी : आईएमडी

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मानसूनी गतिविधियों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है. इसके असर से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसलिए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (अलीपुर) ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से बातचीत में कहा कि अभी लोगों को वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

किस दिन कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें

मौसम विभाग ने 17 जुलाई से 22 जुलाई तक के लिए राज्य के उत्तर और दक्षिण बंगाल के जिलों के लिए तिथि-वार (Day-wise) मौसम का हाल जारी किया है. आप भी जान लें.

  • 17 जुलाई 2026 को दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. पुरुलिया, बांकुड़ा और झारग्राम जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) का अनुमान है. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और झारग्राम में 40-50 किमी/घंटा और बाकी जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
  • 17 जुलाई 2026 को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) और सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट है.
  • 18 जुलाई 2026 को दक्षिण बंगाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में 30-40 किमी/घंटा की गति से आंधी-तूफान व बिजली चमकने की आशंका है.
  • 18 जुलाई 2026 को उत्तर बंगाल में बारिश का जोर बढ़ेगा. जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में अत्यंत भारी बारिश (07-20 सेमी) हो सकती है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार में भारी बारिश (07-11 सेमी) का अलर्ट है.
  • 19 जुलाई 2026 को दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी. पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और बीरभूम में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चलने की संभावना है.
  • 19 जुलाई 2026 को उत्तर बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग, कूचबिहार और दार्जिलिंग जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (07-20 सेमी) का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 20 जुलाई 2026 को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
  • 20 जुलाई 2026 को उत्तर बंगाल के उत्तरी जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कई इलाकों में अत्यंत भारी बारिश (07-20 सेमी) का कहर देखने को मिल सकता है.
  • 21 एवं 22 जुलाई 2026 को दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में जमकर बरसा मानसून, जानें कहां कितनी वर्षा हुई

संभावित प्रभाव और सावधानियां

  • निचले इलाकों और अंडरपास में अस्थायी रूप से पानी भर सकता है.
  • उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिलों (दार्जिलिंग व कलिम्पोंग) में भारी बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी धंसने का जोखिम रहेगा.
  • भारी वर्षा की वजह से खड़ी फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंचने की संभावना है.
  • खराब मौसम के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें, बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे खड़े न हों और आंधी-तूफान के समय यात्रा से बचें.

ये भी पढ़ें: बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में हुई झमाझम वर्षा, बागडोगरा रहा सबसे गर्म, जानें कोलकाता सहित अपने शहर का हाल


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola