भारत टेक्स में झारखंड की बांस-स्टील बोतल और मग बने आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन
बांस और स्टील से निर्मित बोतल-मग. Image- X@RCJharkhand

बांस और स्टील से निर्मित बोतल-मग. Image- X@RCJharkhand

नयी दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड के बांस और स्टील से बने उत्पाद लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे. देश-विदेश से आए खरीदारों ने इन पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की सराहना की.

विज्ञापन

Bharat Tex 2026 Jharkhand Pavilion: नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को भी झारखंड पैवेलियन में बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे. यहां प्रदर्शित बांस और स्टील से निर्मित बोतल तथा मग लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे. देश-विदेश से पहुंचे खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और पर्यावरण अनुकूल स्वरूप की सराहना की. 

पारंपरिक बांस शिल्प को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा स्थित अनजनेया बांस क्लस्टर द्वारा तैयार किये गये इन उत्पादों में पारंपरिक बांस शिल्प को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया है. बांस और स्टेनलेस स्टील से बनी बोतल गर्म और ठंडे पेय का तापमान 12 से 14 घंटे तक बनाये रखने में सक्षम है. वहीं, बांस, स्टेनलेस स्टील और फूड ग्रेड प्लास्टिक से तैयार मग तीन से चार घंटे तक पेय का तापमान सुरक्षित रखता है. इन उत्पादों को टिकाऊ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी पहल माना जा रहा है.  

ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत

लोकल टू ग्लोबल विजन को मिल रही नई पहचान 

भारत टेक्स 2026 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड अपने लोकल टू ग्लोबल विजन को मजबूती से प्रस्तुत कर रहा है. तसर सिल्क, जीआइ टैग प्राप्त उत्पादों, हस्तकरघा, हस्तशिल्प और बांस आधारित नवाचारों के माध्यम से राज्य वैश्विक बाजार में अपनी अलग पहचान बना रहा है. अनजनेया बांस क्लस्टर जैसे उद्यम स्थानीय कारीगरों को रोजगार और बाजार उपलब्ध कराने के साथ झारखंड के उत्पादों को निर्यात के नये अवसरों से जोड़ रहे हैं. क्लस्टर आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से पारंपरिक बांस शिल्प को नया स्वरूप दे रहा है. यहां सजावटी उत्पाद, फर्नीचर और लाइफस्टाइल उत्पादों के अलावा लेजर कटिंग, लेजर एनग्रेविंग, सीएनसी राउटिंग और कस्टमाइज्ड डिजाइन जैसी तकनीकों का उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं. भारत टेक्स 2026 में 130 से अधिक देशों के छह हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार और करीब 1.30 लाख व्यापारिक आगंतुक शामिल हो रहे हैं.



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola