रांची : रथ मेले में 35 से 35 हजार रुपये तक में बिक रहे पक्षी और पालतू जानवर

सांकेतिक तस्वीर (AI IMAGE)
रांची का रथ मेला इस बार अनोखी चीजों की बिक्री के लिए चर्चा में है। यहां तोते से लेकर कुत्ते तक बिक रहे हैं, और इनकी कीमतें भी चौंकाने वाली हैं। मेले में पक्षियों और पालतू जानवरों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
Ranchi Rath Mela : रांची के रथ मेला में इस बार तोता से लेकर कुत्ता तक की बिक्री हो रही है. मेले में बड़ी संख्या में लोग पक्षी और पालतू जानवर खरीदने के लिए जानकारी ले रहे हैं. बड़ा तोता तीन हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक में बिक रहा है. वहीं, छोटा तोता 500 से 600 रुपये पीस की दर से बेचा जा रहा है. इसके अलावा, ललमुनिया पक्षी 250 से 300 रुपये जोड़ा की दर से बिक रहा है.
इन दामों पर मिल रहे सामान
- पैर पोछना : 100 रुपये में चार पीस.
- साड़ी : 99 से 150 रुपये तक.
- मोर पंख : 10 रुपये पीस.
- मोर पंखा : 60 से 80 रुपये पीस.
- छाता : 100 रुपये पीस.
- मछली का जाल : 800 से 1000 रुपये पीस.
- मछली फंसाने की बंशी : 100 से 250 रुपये पीस.
- चकला-बेलना : 100 से 150 रुपये पीस.
- गमछा : 50 से 100 रुपये पीस
मउर की हुई पूजा-अर्चना
रथ मेला के दिन काफी संख्या में लोगों ने मौर की पूजा-अर्चना की. इसके बाद उसे मेला में रख दिया गया. मालाकारों ने विधि-विधान से मौर की पूजा करायी. बदले में लोगों ने उन्हें दक्षिणा दी. मेले में कई जगहों पर मौर पूजा का आयोजन किया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत
ये भी पढ़ें: JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को: 3.22 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 3 पालियों में होगा एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










