केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई : जिलाध्यक्ष

Published at :07 May 2026 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई : जिलाध्यक्ष

गोकुलपुर पेट्रोल पंप पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना संवाददाता, पाकुड़ जिले के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता जिला झामुमो कार्यालय धनुषपूजा से पैदल मार्च करते हुए गोकुलपुर पेट्रोल पंप पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है, जिसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है, जबकि पूंजीपति और अमीर होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीबों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है. मूल्य वृद्धि वापस नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा. झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है. एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों से छोटे दुकानदारों, होटल संचालकों और आम परिवारों की परेशानी बढ़ गयी है. जिला सचिव माइकिल मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. वहीं केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि चुनाव के दौरान कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन बाद में साजिश के तहत मूल्य वृद्धि की गयी. मौके पर पीटर मरांडी, अनारुद्दीन मियां, मुसलोद्दीन अंसारी, जहूर आलम, लाल मोहम्मद अंसारी, कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, सुनील टुडू, उमर फारूक, पिंकु शेख, मिथिलेश घोष, जोसेफिना हेंब्रम और कदम रसूल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola