नीट पेपर लीक का दावा फर्जी, NTA ने छात्रों को किया अलर्ट
NTA नोटिस (PC-X)
NEET UG 2026 Re Exam: NTA ने नीट पेपर लीक से जुड़े दावे को फर्जी बताया. कहा कि यह वीडियो पूरी तरह फेक है. साथ ही छात्रों से अपील की कि वे केवल ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ध्यान दें.
NEET UG 2026 Re Exam: सोशल मीडिया पर NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को लेकर एक वीडियो सामने आ रहा है. वीडियो के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि NEET री-एग्जाम का पेपर टेलीग्राम पर लीक हो गया है. हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस वीडियो को पूरी तरह फेक बताया है. NTA ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा ये वीडियो फेक है.
NTA ने वीडियो को बताया फेक
NTA ने कहा है कि एजेंसी की नजर में एक वीडियो आया है, जिसमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में किए गए सभी दावे गलत हैं और परीक्षा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई है.
फेक वीडियो प्रसारित करने वाले पर होगी कार्रवाई
NTA के अनुसार, इस तरह की झूठी और फेक जानकारी तैयार करना तथा जानबूझकर प्रसारित करना गंभीर अपराध है. एजेंसी ने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने इस फर्जी सामग्री को तैयार किया और फैलाया.
सिर्फ ऑफिशियल नोटिस पर करें भरोसा
एजेंसी ने छात्रों, माता-पिता और आम जनता से अपील की है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in और NTA के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें. साथ ही, किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को आगे शेयर करने से बचें.
NTA ने कहा कि देशभर के 20 लाख से अधिक NEET अभ्यर्थी शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया के हकदार हैं. ऐसे में अफवाहों और फर्जी दावों से बचना सभी की जिम्मेदारी है.
यह भी पढ़ें- फिजिक्स ने बढ़ाई NEET छात्रों की टेंशन, बायोलॉजी से मिल सकते हैं अच्छे मार्क्स, जानिए कैसा रहा पूरा पेपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










