PM मोदी की सुरक्षा में चूक? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की स्टिक मिलने से हड़कंप

Edited byPritish Sahay
Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- पीटीआई

PM Modi in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से दो जिलेटिन की छड़ें बरामद हुईं. कग्गलीपुरा क्षेत्र में मिली इस संदिग्ध सामग्री के बाद जांच जारी है. पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

PM Modi in Bengaluru: रविवार को बेंगलुरु में जिस जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे, उससे करीब तीन किलोमीटर दूर दो जिलेटिन स्टिक मिलने के बाद हडकंप मच गया. जिलेटिन स्टिक मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बेंगलुरु के सेंट्रल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने से पहले सुरक्षा जांच के दौरान शहर में एक फुटपाथ के पास ये जिलेटिन स्टिकें बरामद की गईं. अधिकारियों ने बताया कि इस संदिग्ध घटना को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये विस्फोटक वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन जिम्मेदार हो सकता है.

हिरासत में एक शख्स, पुलिस कर रही गहनता से जांच

पीएम मोदी बेंगलुरु में कनकपुरा रोड पर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के 45वें स्थापना दिवस में शामिल हुए थे. पुलिस ने बताया कि कग्गलीपुरा थाना क्षेत्र के तातागुनी के पास नियमित सुरक्षा जांच के दौरान जिलेटिन की छड़ें मिलीं थी. जिलेटिन की छड़ मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट किया गया. पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक कर्मी विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

जिलेटिन की छड़ें एक प्रकार का विस्फोटक हैं जिनका उपयोग आमतौर पर खनन (Mining) और चट्टानें तोड़ने के लिए किया जाता है. ये कम लागत वाली होती हैं, इस कारण इसका उपयोग अवैध रूप से विस्फोटक बनाने में भी किया जा सकता है, इसलिए इनका सार्वजनिक स्थान पर मिलना गंभीर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के आध्यात्मिक मूल्यों ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है, और उन्होंने भारत की परंपराओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा- आज विश्वभर के लोग भारत के आध्यात्मिक मूल्यों से प्रभावित हैं, और इन प्राचीन परंपराओं से प्रेरणा मिलती रही है. इसी भावना से प्रेरित होकर श्री श्री रवि शंकर ने 45 साल पहलेआर्ट ऑफ लिविंग की नींव रखी थी. आज यह हमारे सामने एक विशाल बरगद के वृक्ष की तरह खड़ा है.

बेंगलुरु के बाद पीएम मोदी का हैदराबाद दौरा

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हैदराबाद रवाना हुए. यहां उन्होंने करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है. इस मौके पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और कई अन्य नेता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में मौजूद रहे.

Also Read: हिमंता ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने किया दावा, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

200 यूनिट फ्री बिजली, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सीएम विजय के पहले भाषण की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola