रेलवे सेक्शन कंट्रोलर का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Updated:
विज्ञापन
RRB Section Controller

सांकेतिक फोटो (Canva)

RRB Section Controller Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB Section Controller Result 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से CEN 04/2025 विज्ञापन के तहत आयोजित की गई थी. परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 को किया गया था. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB Section Controller Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RRB Section Controller Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

RRB Section Controller Result 2026 Check Here

रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होना होगा. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी जारी की जा सकती है.

वैकेंसी डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू की थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2025 तय की गई थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2025 थी.

उम्मीदवारों का एप्लीकेशन स्टेटस 12 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. परीक्षा शहर की जानकारी 3 फरवरी 2026 को उपलब्ध कराई गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 7 फरवरी 2026 को जारी हुए थे. परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित हुई थी और आंसर की 26 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. अब 8 मई 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola