आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा

लोगों की असली नीयत कैसे पता करें? Ai image
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की ये सीख हमें लोगों के असली स्वभाव को समझने में मदद करती है. कई बार सामने अच्छा दिखने वाला व्यक्ति अंदर से अलग सोच रख सकता है. ऐसे में कुछ छोटे संकेतों को पहचानकर आप समझ सकते हैं कि आपके आसपास के लोग आपके प्रति कैसा नजरिया रखते हैं और सही फैसला ले सकते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपके आसपास मौजूद हर इंसान ठीक वैसा ही नहीं होता है जैसा वह आपको दिखाई दे रहा है. कई बार ये लोग आपके सामने तो बहुत अच्छा बनते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपके प्रति इनकी सोच कुछ और ही होती है. अगर आप जीवन में धोखा खाने से बचना और गलत संगति से दूर रहना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ छोटे-छोटे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप समझ लें तो आपको यह पता चल जाएगा कि आखिर लोग आपके बारे में पीठ पीछे सोचते क्या हैं? तो चलिए ध्यान देने वाले इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
अचानक व्यवहार में बदलाव आना
चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति पहले आपके सामने नॉर्मल या फिर दोस्तों जैसा व्यवहार करता था, लेकिन अचानक से उसके व्यवहार और बर्ताव में बदलाव आ गया है, तो यह एक बेहद ही जरूरी संकेत है. वह इंसान अब आपसे कम बातें करता है और दूरी बनाने लग गया है या फिर पहले की तरह खुश होकर वह आपसे मिलता या बातें नहीं करता है. अगर ऐसा हो रहा है तो आचार्य चाणक्य के अनुसार यह बदलाव अक्सर उसके अंदर छिपी सोच की तरफ इशारा करता है. कई बार लोग आपसे सीधे आकर कुछ नहीं कहते हैं, लेकिन उनका लगातार बदलता हुआ व्यवहार उनके दिल में चल रही चीजों को साफ दिखा देता है. इस तरह के लोगों से मिलते और बात करते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: आपकी सोच और नजरिया दोनों को बदल देंगी चाणक्य की ये 4 बातें, हर इंसान के लिए जानना जरूरी
आपकी सफलता पर चुप्पी या जलन
जब आपको किसी भी काम में सफलता मिलती है तो आसपास कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो न तो खुश होते हैं और न और न ही खुलकर आपकी तारीफ ही करते हैं. अगर आपके आसपास ऐसा हो रहा है तो यह भी एक बड़ा संकेत है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपके सामने तो नॉर्मल व्यवहार करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आपसे जलते रहते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार सच्चे लोग सिर्फ वही हैं जो आपकी सफलता में भी खुश होते हैं और आपके बेहतर करने के लिए मोटिवेट करते हैं. वहीं, जो भी लोग आपकी सफलता में चुप रहते है या फिर आपके अचीवमेंट्स को कम करके दिखाने की कोशिश करते हैं, वे आपके लिए कभी भी सही नहीं होते हैं.
आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर बताना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको यह महसूस हो रहा है कि कोई भी व्यक्ति आपकी कही गयी बातों को अपने हिसाब से बदलकर या फिर बढ़ा-चढ़ाकर दूसरों के सामने पेश कर रहा है, तो आपको कभी भी इनपर भरोसा नहीं करना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे दूसरों के सामने आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि ये कभी भी दूसरों के सामने आपकी बातों को सही तरीके से नहीं रखते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार आपको इस तरह के लोगों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग सिर्फ रिश्तों में गलतफहमी पैदा नहीं करते हैं, ये आपकी प्रतिष्ठा पर भी बुरा असर डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
पीठ पीछे आपके बारे में बातें करना
चाणक्य नीति के अनुसार अगर लोग आपने सामने तो नॉर्मल रहते हैं, लेकिन जब आप उस जगह पर नहीं होते हैं लेकिन आपका नाम बार-बार चर्चा में आता है, तो इसे भी आप एक बड़े संकेत के रूप ले ले सकते हैं. अगर आपके पीठ पीछे की गयी बातें पॉजिटिव हैं, तो यह अच्छी बात है. यह बताता है कि लोग आपको याद करते हैं. लेकिन अगर अच्छी चीजों की जगह पर लोग आपका मजाक उड़ा रहे हैं, आपकी आलोचना कर रहे हैं या फिर निगेटिव बातें ज्यादा कही जा रही हैं, तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि हर कोई आपके बार में एक जैसी सोच नहीं रखता है. चाणक्य के अनुसार आपको इन संकेतों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए.
जरूरत के समय दूरी बना लेना
चाणक्य नीति के अनुसार आपके जीवन में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो सिर्फ अपने फायदे के लिए रिश्ते को निभाते हैं. इन लोगों को जब आपकी जरूरत होती है तो ये आपके पास आते हैं, लेकिन जब इन्हें आपकी जरूरत नहीं होती तो ये चुपचाप से दूर हो जाते हैं या फिर कोई बहाना बना देते हैं. चाणक्य के अनुसार सच्चे लोग सिर्फ वही होते हैं तो कठिन हालातों में भी आपके साथ खड़े रहें. अगर कोई भी इंसान सिर्फ अपने काम के समय में आपको याद कर रहा है और आपकी जरूरत के समय गायब हो रहा है, तो यह बताता है कि उसकी नीयत आपके प्रति पूरी तरह से साफ नहीं है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










