कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 24 Apr 2026 10:54 PM
कमाई बढ़ाने से पहले सुधार लें ये आदतें
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की ये सीख हमें बताती है कि असली बदलाव पैसों में नहीं, बल्कि हमारी सोच और आदतों में होता है. अगर जीवन में स्टेबिलिटी और बढ़ती हुई कमाई चाहिए, तो कुछ छोटी लेकिन गलत आदतों को समय रहते बदलना बहुत जरूरी है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर आपको एक सफल, समृद्ध और खुशियों को भरा जीवन चाहिए तो इनकी बताई बातों का पालन आपको जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कई तरह की बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है जिन्हें किसी भी इंसान को अपनी कमाई बढ़ाने से पहले बदल लेना चाहिए. जब आप इन आदतों को सुधार लेंगे तो आपके पास पैसे टिकेंगे भी और आपको कभी भी जीवन में पैसों की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. वहीं, अगर आप इन आदतों को सुधारते नहीं हैं, तो चाहे आप लाखों रुपये क्यों न कमा लें, ये आपके पास कभी टिकेंगे नहीं. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं जिन्हें आपको अपनी कमाई बढ़ाने से पहले सुधार लेना चाहिए.
समय की बर्बादी की आदत छोड़ें
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका समय ही आपकी सबसे बड़ी दौलत है. ऐसे में जो भी व्यक्ति समय की कद्र नहीं करता है, वह जीवन में न कभी बड़ी सफलताएं हासिल कर सकता है और न ही पैसे कमा पाता है. अगर आप पूरे दिन बिना प्लानिंग के समय बर्बाद करते हैं, तो आपके लिए सबसे पहले इस आदत को सुधारना जरूरी है. समय का सही इस्तेमाल करना ही आपके कमाई को बढ़ाने की पहले सीढ़ी है. जब आप किसी भी काम को उसके सही समय पर करना सीख जाते हैं, तो आपकी प्रोडक्टिविटी अपने आप बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है
बेकार खर्च करने की आदत छोड़ें
अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि अपनी कमाई को बढ़ाने से पहले ही बेकार की चीजों में पैसे खर्च करने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके लिए पैसों की बचाना भी उतना ही जरूरी है जितना आपके लिए उसे कमाना जरूरी है. अगर आपके हाथों में पैसा टिकता नहीं है, तो आपको कमाई बढ़ाने से भी कोई फायदा होगा नहीं. बेकार की चीजों में पैसे खर्च करना, दिखावे पर पैसे उड़ाना और फालतू खरीदारी करना, आपके पैसों की बर्बादी का कारण बनता है. आपको हमेशा इसपर कंट्रोल रखना चाहिए ताकि आप फिनांशियली मजबूत बने रह सकें.
आलस की आदत को दूर करें
आपकी सफलता का सबसे बड़ा दुश्मन आपके अंदर मौजूद आलस ही होता है. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सिर्फ वही व्यक्ति आगे बढ़ता है जो बिना रुके मेहनत करता है. अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जो हर एक काम को कल पर टालते रहते हैं या फिर मेहनत से दूर भागते हैं, तो आपकी कमाई जीवन में कभी नहीं बढ़ेगी. आपको सबसे पहले अपनी डेली रूटीन को सुधारना चाहिए और मेहनत को अपनी आदत में शामिल करनी चाहिए. जब आप छोटे-छोटे कामों को भी उसके सही समय पर करते हैं, तो आगे चलकर आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलते हैं.
गलत संगति से दूरी बनाएं
आप किस तरह के लोगों के साथ उठ-बैठ रहे हैं, इसका सीधा असर कहीं न कहीं आपकी सोच और आपकी कमाई पर पड़ता है. चाणक्य नीति के अनुसार आपकी संगति ही आपका फ्यूचर तय करती है. अगर आप इस तरह के लोगों के साथ रहते हैं, जो जीवन में सिर्फ शिकायत करते हैं, मेहनत से दूर भागते रहते हैं या फिर निगेटिव थिंकिंग रखते हैं, तो आपकी तरक्की कुछ ही समय में रुक जाती है. इसलिए आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि कमाई करने से पहले अपनी संगति को सुधारें और उन लोगों के साथ ही रहें जो आपको जीवन में मेहनत करने के लिए मोटिवेट करें.
यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










