क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण

लोग आपको वैल्यू क्यों नहीं देते हैं Ai image
Chanakya Niti: क्या आपको भी लगता है कि लोग आपकी बातों को नजरअंदाज करने लगे हैं? इसके पीछे कुछ ऐसी आदतें हो सकती हैं, जिन पर आप ध्यान ही नहीं दे रहे. अगर समय रहते इन्हें समझ लिया जाए, तो आप अपनी पर्सनालिटी और लोगों के साथ रिश्तों में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई तरह की बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. कहा जाता है अगर आप उनकी कही बातों का पालन करते हैं, तो जीवन में काफी सफलता लाने वाले और पॉजिटिव बदलाव आने लगते हैं. वहीं, उनकी बातों को अनसुना करने से जीवन में परेशानियां बढ़ भी सकती हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसे कारणों का भी जिक्र किया है जिनकी वजह से कोई भी व्यक्ति दूसरों की नजरों में अपनी अहमियत खो देता है. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो आपको यह बेहतर तरीके से समझ में आने लगता है कि क्यों आपको लोग नजरअंदाज करने लगे हैं और आप किस तरह से इस हालात को बदल सकते हैं. चलिए इन कारणों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
कॉन्फिडेंस की कमी
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको खुद पर भरोसा नहीं होता है, तो सामने वाला इंसान भी आपको गंभीरता से लेना छोड़ देता है. अगर आप बार-बार अपनी बातों से पलटते हैं, झिझकते हैं या फिर कहने से डरते हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप अपने विचारों को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. चाणक्य के अनुसार आपका कॉन्फिडेंस ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होती है.
यह भी पढ़ें: खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए रोज करें ये 5 काम, चाणक्य की ये सीख बदल देगी आपकी जिंदगी
जरूरत से ज्यादा अवेलेबल रहना
अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो हमेशा ही दूसरों के लिए अवेलेबल रहते हैं, तो इसकी वजह से भी आपको वैल्यू धीरे-धीरे घटने लगती है. अगर आप हर किसी की बात पर तुरंत हां कर देते हैं, तो भी लोग आपको गंभीरता से लेना बंद कर देते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि, आप अपनी लिमिट्स तय करें और अगर जरूरत पड़े तो ना भी कहें.
अपनी बात सही तरीके से न रखना
चाणक्य नीति के अनुसार कई बार लोग आपको इसलिए भी नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि आप अपनी बातों को साफ और इफेक्टिव तरीके से दूसरों के सामने रखना नहीं जानते हैं. अगर आपकी बातों में दम नहीं है या फिर आप अपनी बातों को ठीक से समझा नहीं पाते हैं, तो भी सामने वाला आपकी बातों पर ध्यान देना छोड़ देगा. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बातें सुनी जाए तो आपको अपनी बातों को सही तरीके से बोलना सीखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कहीं आपके साथ बैठा व्यक्ति ही तो नहीं कर रहा आपका इस्तेमाल? इन 4 संकेतों से पहचानें एक स्वार्थी इंसान
दूसरों की जरूरतों को न समझना
अगर आप उन लोगों में से हैं जो हमेशा सिर्फ अपनी ही बातों को कहते हैं और सामने वाले की बातों और इमोशंस को नजरअंदाज करते हैं, तो ऐसे में भी लोग आपसे दूर होना शुरू कर देते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार एक सफल इंसान वही है, जो दूसरों को भी वैल्यू देता है और बातों को भी सुनता है.
निगेटिव थिंकिंग और व्यवहार
अगर आप उन लोगों में से हैं जो हमेशा शिकायत करता रहता है, दूसरों की बुराई करता है या फिर निगेटिव बातें कहने में अपना समय बर्बाद करता है, तो भी लोग आपसे दूर होना शुरू कर देते हैं. इस तरह के लोगों को कोई भी अपने आसपास पसंद नहीं करता है. पॉजिटिव थिंकिंग और अच्छे व्यवहार से ही आप दूसरों को अपने करीब ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ये 4 गलत फैसले कर सकते हैं आपकी जिंदगी बर्बाद, जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




