ये 4 गलत फैसले कर सकते हैं आपकी जिंदगी बर्बाद, जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

Published by :Saurabh Poddar
Published at :13 Apr 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti on wrong decisions

कौन से फैसले आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकते हैं Ai image

Chanakya Niti: इस आर्टिकल में जीवन के कुछ ऐसे जरूरी फैसलों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर बिना सोच-समझे लिया जाए तो आगे चलकर बड़ी परेशानी हो सकती है. सही समय पर सही सोच और समझदारी से लिए गए फैसले ही इंसान को सही रास्ते पर ले जाते हैं और जीवन को बेहतर बनाते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिसी मेकर ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातों का जिक्र किया था जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रहे हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने जीवन में लिए जाने वाले कुछ गलत फैसलों का भी जिक्र किया है. उनके अनुसार अगर आप अपने जीवन में ये गलत फैसले लेते हैं, तो आपको पूरी जिंदगी इस बात का पछतावा रह जाएगा. इसके अलावा आज लिए गए ये फैसले आपके आने वाली जिंदगी को मुसीबत में भी डाल सकते हैं. आपके साथ ऐसा कुछ न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फैसलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लेते समय आपको कभी गलती नहीं करनी चाहिए. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपको हमेशा नुकसान ही पहुंचाता है. कई लोग इमोशंस में बहकर या फिर किसी प्रेशर में आकर भी गलत फैसले ले लेते हैं. चाहे बात नौकरी बदलने की हो, रिश्तों को बचाना या फिर खत्म करना हो या फिर किसी भी चीज में पैसा लगाना हो, अगर आप बिना सोचे-समझे फैसला लेते हैं, तो आगे चलकर आपको सिर्फ पछतावा ही हाथ लगता है.

यह भी पढ़ें: खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए रोज करें ये 5 काम, चाणक्य की ये सीख बदल देगी आपकी जिंदगी

गलत संगति में रहने का फैसला

जब आप गलत लोगों की संगति में रहना शुरू करते हैं, तो आपकी जिंदगी धीरे-धीरे बर्बाद होने लग जाती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस तरह से एक खराब फल पूरे टोकरी को खराब कर देती है, ठीक उसी तरह बुरी संगति में रहने से आपको सोच और आदतें खराब हो जाती हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप समझदार लोगों के साथ रहना शुरू करें ताकि आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे.

पैसों का गलत इस्तेमाल

अगर आप अपने पैसों का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो यह भी आपकी एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सही से सोचे-समझे बिना ही पैसों को गलत जगह पर खर्च या फिर इन्वेस्ट करने का फैसला कर लेते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार आपको अपने पैसों की हमेशा ही काफी सोच-समझकर और आने वाले भविष्य को ध्यान में रखते हुए खर्च करना चाहिए. बेवजह के खर्च और लालच की वजह से एक इंसान पैसों से जुड़ी दिक्कतों के बीच फंस सकता है.

शिक्षा और समय को अनदेखा करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति अपने समय और शिक्षा को वैल्यू नहीं देता है, तो वह जीवन में हमेशा दूसरों से पीछे रह जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका समय और आपका ज्ञान ही आपकी सबसे बड़ी दौलत होती है. अगर आप इन्हें बर्बाद करते हैं, तो जीवन में आपके लिए आगे बढ़ना और भी कठिन हो जाता है. आपको हर दिन कुछ नया सीखने का फैसला करना चाहिए और साथ ही अपने समय को भी सही चीजों में खर्च करना शुरू कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: आस-पास भी नहीं भटकेंगे दुश्मन अगर मान ली चाणक्य की ये बातें, हर स्थिति में मजबूत बनने के लिए जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola