आस-पास भी नहीं भटकेंगे दुश्मन अगर मान ली चाणक्य की ये बातें, हर स्थिति में मजबूत बनने के लिए जरूर पढ़ें
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 08 Apr 2026 10:01 PM
दुश्मनों को खुद से दूर कैसे रखें AI image
Chanakya Niti: अगर आप अपने दुश्मनों को खुद से दूर रखना चाहते हैं, तो आपको चाणक्य की बताई इन बातों का पालन जरूर करना चाहिए. इन बातों का पालन करके आप सिर्फ दुश्मनों से बचे नहीं रहते हैं, समाज में नाम और इज्जत भी कमाते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं. वे सिर्फ एक महान विद्वान ही नहीं थे बल्कि एक जबरदस्त पॉलिसी मेकर भी थे. उनकी कही गयी बातें या फिर नीतियां आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अगर आप उनकी कही गयी बातों को अपनी जिंदगी में लागू कर लेते हैं, तो आप सिर्फ एक मजबूत इंसान ही नहीं बनते हैं, एक सफल और समृद्ध इंसान भी बनते है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जिन्हें अपनाकर आप अपने दुश्मनों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. जब आप चाणक्य की इन बातों को अपनी जिंदगी में अपनाना शुरू करते हैं, तो आप अपने दुश्मनों को खुद से काफी हद तक दूर रख सकते हैं.
अपनी कमजोरियों को उजागर न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी अपनी कमजोरियों को किसी और के सामने उजागर नहीं करना चाहिए. अगर आपके दुश्मन को आपकी कमजोरियों का पता चल जाएगा, तो वह इनका फायदा भी उठा सकता है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने अंदर कॉन्फिडेंस रखें और अपनी जितनी भी कमजोरियां हैं उन्हें भी खुद तक ही सीमित करके रखें.
यह भी पढ़ें: भूलकर भी बिना सोचे-समझे न करें ये 5 काम, वरना उम्रभर पड़ेगा पछताना
हर किसी पर तुरंत भरोसा न करें
चाणक्य नीति के अनुसार हर एक इंसान कभी भी भरोसे के लायक नहीं होता है. अगर आप बिना परखे किसी पर भरोसा कर लेते हैं, तो आगे चलकर यह आपके लिए ही हानिकारक साबित हो सकता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार पहले आपको किसी भी व्यक्ति को अच्छे से समझ लेना चाहिए और तभी जाकर उसपर भरोसा करनाचाहिए. यह छोटा सा उपाय आपको बड़े से बड़े धोखे से बचा सकता है.
शांत रहें और खुद को कंट्रोल में रखें
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप गुस्से में कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो संभावना है कि यह पूरी तरह से गलत साबित होने वाला है. उनके अनुसार जो भी व्यक्ति शांत रहता है और खुद को कंट्रोल में रखता है, वह किसी भी हालात को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाता है. जब आप शांत रहते हैं, तो आपको आपके दुश्मन भी उकसा नहीं पाते हैं और उनकी सभी चालें बेकार चली जाती हैं.
अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें
जब आप बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देते हैं, तो इससे आपके दुश्मन बढ़ने लगते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको हमेशा ही सोच-समझकर और काफी कम बोलना चाहिए. जब आप अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना सीख लेते हैं, तो दूसरे भी आपको गंभीरता से लेना शुरू कर दते हैं. आपकी यह आदत आपको समाज में भी काफी इज्जत दिलाने का काम करती हैं.
यह भी पढ़ें: स्त्री की ये 5 खूबियां बदल सकती हैं उसका और उसके परिवार का भाग्य, क्या आपके अंदर भी हैं ये खास गुण?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










