भूलकर भी बिना सोचे-समझे न करें ये 5 काम, वरना उम्रभर पड़ेगा पछताना

किन कामों को बिना सोचे-समझे नहीं करना चाहिए Ai image
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे कामों का जिक्र मिलता है जिन्हें आपको करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लेना चाहिए. अगर आप इन कामों को बिना सोचे-समझे करते हैं, तो जीवन में आगे चलकर आपके लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को सिर्फ एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह नहीं देखा जाता, उन्हें एक महान शिक्षक भी माना जाता है. माववजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने जिन बातों का जिक्र किया था वे आज के समय में भी हमारे लिए उतने ही काम की साबित हो रही हैं. कहा जाता है अगर आप एक सफल, खुशहाल और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अगर आप इनकी बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे कामों का भी जिक्र किया है जिन्हें करने से पहले हमें काफी अच्छे से सोच समझ लेना चाहिए. उनके अनुसार अगर आप इन कामों की बिना सोचे-समझे करते हैं, तो इसका पछतावा हमें जिंदगीभर रह सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से पहले आपको समय लेकर और अच्छे से सोच-समझकर करना चाहिए.
बोलने से पहले सोचना बेहद जरूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके शब्दों की ताकत काफी ज्यादा होती है. एक बार आपके मुंह से अगर कुछ निकल जाए तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता है. अगर आप कभी किसी से बिना सोचे-समझे कुछ कह देते हैं, तो इसकी वजह से रिश्तों के बिगड़ने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आप किसी से कुछ कहने जा रहे हैं, तो पहले यह जरूर सोच लें कि कहीं आपकी कोई बात सामने वाले को चोट तो नहीं पहुंचाने वाली है.
यह भी पढ़ें: स्त्री की ये 5 खूबियां बदल सकती हैं उसका और उसके परिवार का भाग्य, क्या आपके अंदर भी हैं ये खास गुण?
संगति चुनने से पहले सोचना जरूरी
आप किसके साथ रह रहे हैं या किसके साथ समय बिता रहे हैं, यह बात आपकी जिंदगी पर काफी गहरा असर डाल सकती है. अगर आप गलत लोगों की संगति में रहेंगे, तो उनकी आदतों और सोच का असर आप पर भी पड़ना शुरू हो जाएगा. आचार्य चाणक्य के अनुसार गलत या फिर बुरी संगति आपको भी गलत रास्ते पर ले जाने का काम करती है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने लिए एक दोस्त या फिर पार्टनर चुनते समय अच्छे से सोच-समझ लें और सावधानी भी बरतें.
फैसला लेने से पहले जरूर सोचें
कई बार ऐसा भी होता है कि हम जल्दबाजी में आकर बड़े से बड़े फैसले ले लेते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर गलत ही साबित होते हैं. अगर आप कोई भी बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो आपके लिए उसके फायदों और नुकसानों के बारे में पहले ही सोच लेना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है.
यह भी पढ़ें: क्यों आपकी सफलता से जलते हैं लोग? आचार्य चाणक्य ने बताया इसके पीछे छिपा कारण
गुस्से में कोई कदम उठाने से पहले
जब आप गुस्से में होते हैं, तो आपके सोचने और समझने की ताकत कम हो जाती है. इस समय आप जो भी फैसला लेंगे वह आपके लिए नुकसानदायक ही साबित होने वाला है. चाहे आप किसी से बहस कर रहे हों या फिर कोई बड़ा फैसला ले रहे हों, गुस्से में उठाया गया हर कदम आगे चलकर पछतावे का कारण ही बनता है. आपके लिए यह काफी जरूरी है कि आप पूरी तरह से शांत होकर ही किसी भी हालात का सामना करें.
अपनी प्लानिंग्स किसी को भी बताने से पहले
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी अपने प्लान्स और टार्गेट्स हर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो आपकी तरक्की से जल सकते हैं और आपके रास्ते में रुकावट भी डाल सकते हैं. आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने जरूरी कामों और प्लान्स के बारे में किसी के साथ भी शेयर करने से पहले अच्छी तरह से सोच-समझ जरूर लें.
यह भी पढ़ें: सफल लोग क्यों कभी नहीं करते दूसरों की बुराई? चाणक्य की यह सीख बदल देगी आपकी सोच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




