सफल लोग क्यों कभी नहीं करते दूसरों की बुराई? चाणक्य की यह सीख बदल देगी आपकी सोच

Updated at : 30 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
why successful people dont gossip

सफल लोग दूसरों की बुराई क्यों नहीं करते हैं AI image

Chanakya Niti: इस आर्टिकल में आपको जानने को मिलेगा कि आखिर सफल लोग क्यों दूसरों की बुराई नहीं करते और कैसे वे अपनी एनर्जी को अपने काम और ग्रोथ में लगाते हैं. यह आर्टिकल आपको समझाएगा कि पॉजिटिव थिंकिंग, खुद पर फोकस और सही आदतें कैसे आपके पर्सनालिटी को स्ट्रॉन्ग बनाकर आपको सफलता की ओर ले जाती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की गहराई से समझ भी रखते थे. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने जिन बातों का भी जिक्र किया था वे आज के समय में भी हमारे लिए उतने ही काम की साबित हो रही हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातों पर चर्चा की थी जिनमें से एक में उन्होंने यह भी बताया है कि आखिर सफल लोग दूसरों की बुराई क्यों नहीं करते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार यह आदत सिर्फ उनके पर्सनालिटी को बेहतर नहीं बनाती है, यह उन्हें और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग और इम्प्रेसिव भी बनाता है.

सफल लोग सिर्फ अपने काम पर करते हैं फोकस

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो सफल लोग होते हैं उनका पूरा ध्यान हमेशा अपने लक्ष्यों और अपने कामों पर ही होता है. उन्हें यह बात काफी अच्छे से पता होती है कि समय बहुत ही कीमती चीज है. इसलिए वे अपना कीमती समय और एनर्जी दूसरों की बुराई करने मे बर्बाद नहीं करते हैं. जब कोई इंसान अपने कामों में पूरी तरह से व्यस्त हो जाता तो उसके पास दूसरों की कमियों को देखने का समय ही नहीं रहता. यह एक मुख्य कारण है कि एक सफल इंसान जीवन में धीरे-धीरे अपनी मेहनत और लगन से जीवन में आगे बढ़ने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आपकी ये 5 आदतें तो नहीं बना रहीं आपको मानसिक रूप से कमजोर? समय रहते संभल जाएं

बुराई करने से घटती है अपनी ही छवि

चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की बुराई करता है, उसकी अपनी ही छवि दुनिया के समने खराब हो जाती है. अगर आप दूसरों की बुराई करते हैं तो समाज आपको एक निगेटिव और कमजोर सोच वाला इंसान समझने लग जाता है. इसके ठीक विपरीत, जो लोग पॉजिटिव रहते हैं और हमेशा दूसरों की अच्छाइयों को देखते हैं, उन्हें खुद भी दूसरों से खूब सम्मान मिलता है. जो भी सफल लोग होते हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा होता है कि दूसरों की बुराई करने से वे अपने ही सम्मान को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

पॉजिटिव थिंकिंग से मिलती है सफलता

अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपकी सोच का पॉजिटिव होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जो भी लोग हमेशा दूसरों की बुराई करते रहते हैं, वे हमेशा निगेटिविटी से घिरे हुए रहते हैं. इसके अलावा इनकी यह आदत उनके सोच और फैसले को भी अफेक्ट कर सकती है. जब आप पॉजिटिव रहते हैं, तो आपका हर हालात में ही मौका मिल जाता है. चाणक्य की यह बात हमें सिखाती है कि अगर जीवन में हमें सफल होना है, तो आपको अपनी थिंकिंग या फिर सोच को हमेशा ही पॉजिटिव बनाकर रखना होगा.

खुद के डेवलपमेंट पर ध्यान देने का मौका

जीवन में जो लोग सफल होते हैं वे हमेशा ही खुद को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे हुए रहते हैं. वे अपनी कमजोरियों को काफी अच्छे से पहचानते हैं और अपना ज्यादातर समय इन कमजोरियों को सुधारने पर काम करते रहते हैं. उन्हें दूसरों की बुराई करने से बेहतर अपने आप पर काम करना अच्छा लगता है. खुद को बेहतर बनाने की यह आदत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. जब हम दूसरों पर ध्यान देने की जगह पर खुद पर काम करते हैं, तो कुछ ही समय में हमारी जिंदगी अपने आप बेहतर होने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: घर में प्यार और सुख-शांति के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, चाणक्य की सीख जो आपकी जिंदगी बदल देगी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola